राजपुर (बलरामपुर)
(समाचारवाणी)
बलरामपुर भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री मुन्नालाल चौधरी ने राजपुर तहसीलदार को आवेदन देकर डीएवी पतरातु स्कूल प्रबंधन द्वारा अनियमित किए जाने की शिकायत कर जांच की मांग की है।
इन्होंने डी.ए.व्ही. रकूल पतरातू के प्राचार्य द्वारा विद्यालय में अनियमितताओं संबंधी शिकायत-पत्र तहसीलदार कार्यालय में प्रस्तुत किया है।
श्री चौधरी ने कहा कि दिनाँक 12.07.2025 को डी.ए.व्ही. स्कूल की बस जब छात्रों को लेने ग्राम-जिगड़ी, बासेन एवं अन्य ग्राम में गई थी उस समय बच्चों की संख्या बस में बस की निर्धारित संख्या से अधिक लगभग 100 बच्चे उस बस में खड़े होकर एवं जमीन में बैठकर स्कूल जाना आना करते हुए, जिसका एक बीडीओ वायरल हुआ। जब यह बीडियो वायरल हुआ कि बस की बच्चों की संख्या ज्यादा है, और बसों की स्थिति भी खराब है तब इस संबंध में प्रधानाचार्य से मोबाईल पर चर्चा की गई तो उन्होंने कहा कि एक बस खराब है इसीलिए बच्चे अधिक आ रहे हैं।
इन्होंने अपने शिकायत में कहा कि डी.ए.व्ही. स्कूल के बसों की स्थिति बहुत खराब है। काँच टूटे हुए है, बस में नम्बर नहीं है, खिड़की में जाली नहीं है। किसी भी तरह का सी.सी.टी.व्ही. कैमरा नहीं है। गाड़ी के स्थिति अत्यधिक दयनीय है और बच्चे इन बसों में प्रधानाचार्य की सहमति से स्कूल जाते-आते है। इस संबंध में मौखिक तौर पर अभिभावकों द्वारा एवं जनप्रतिनिधि द्वारा कई बार प्राचार्य से शिकायत की गई परन्तु शिकायतकर्ता को अपमानित करके और धमकी देकर कि आपके बच्चों से निकाल देगें, अभिभावकों की आवाज को डर दिखाकर बंद करके रखा हुआ है।
शिकायत में श्री मुन्नालाल चौधरी ने कहा कि इनके कार्यकाल में तुरन्त नियुक्ति करते हैं और बाद में उसको तुरन्त निकाल देते हैं। बी. एड़ करके तुरन्त आये अभ्यर्थी को रख भी लेते हैं और उसको निकाल भी देते है। डी.ए.व्ही. स्कूल का जो मानक है उसका पालन नहीं किया जा रहा है। बच्चों से फीस भी अधिक ली जा रही है। स्कूल की जो व्यवस्था एवं प्रबंधन छत्तीसगढ़ शासन के नियमानुसार नहीं है।
इन्होंने जिला प्रशासन से डीएवी पब्लिक स्कूल के समस्त कार्यकलापों की जांच कर उचित कार्यवाही की मांग की है ताकि क्षेत्र में बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ ना किया जा सके और बच्चों के सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
(Samachar vani news, ambikapur)


