स्थानीय अग्रसेन भवन में आयोजित हुआ सावन महोत्सव, कुर्सी दौड़ में सामरी विधायक बनी विजेता !
राजपुर (बलरामपुर)
(समाचारवाणी)
स्थानीय अग्रसेन भवन राजपुर में सावन महोत्सव 2025 का आयोजन प्रियंका यादव व टीम द्वारा किया जिसमें राजपुर सहित कुसमी की महिलाओं ने महोत्सव में सिंगिंग, डांसिंग,एवं रैम्पवॉक सहित अन्य कला मनोरंजन में भाग लेते हुए हिंदी भोजपुरी पारंपरिक गीतों के धुन पर अपनी शानदार प्रस्तुति दी।
सावन महोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि सामरी विधायक श्रीमति उद्देश्वरी पैंकरा, अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष हीरामणि निकुंज, विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य शशिकला भगत, नगर पंचायत अध्यक्ष धरम सिंह, नगर पंचायत उपाध्यक्ष संजय सिंह, भाजपा मण्डल अध्यक्ष जगवंसी यादव एवं पार्षदगण शामिल हुए।
मां सरस्वती की छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम शुभारम्भ किया गया। सावन महोत्सव के मिसेज सावन सुंदरी का खिताब मानवी पाण्डे व रनरअप आरती वर्मा, मिसेज ब्यूटी मनीषा शर्मा, रनरअप नीलू कश्यप, मिस सावन सुंदरी अंकिता यादव, रनरअप राधा सोनी रहीं। महोत्सव के दौरान कुर्सी दौड़ में सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा विजेता रहीं।विधायक ने आत्मीयता से सभी महिलाओं को प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु प्रोत्साहित किया।
कार्यकम को संबोधित करते सामरी विधायक ने कहा कि पहली बार राजपुर के सावन महोत्सव में शामिल होने का अवसर प्राप्त हुआ है, और आगे भी इस तरह का आयोजन में शामिल होने का मौका मिलेगा तो जरूर शामिल होऊंगी। कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष हीरामणि निकुंज, नगर पंचायत अध्यक्ष धरम सिंह, उपाध्यक्ष संजय सिंह ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रियंका के ऑर्गनाइजर टीम का हिस्सा अमृता सोनी,नीलम सोनी,शोभा यादव, नेहा चौबे,स्नेहलता सोनी, श्वेता केशरी सक्रिय रहीं।
Editor -Sushma tiwari
Samachar vani news, ambikapur











