नगर पंचायत के सामुदायिक भवन निर्माण के जांच की हुई मांग

नगर पंचायत के सामुदायिक भवन निर्माण के जांच की हुई मांग

samacharvani.com
0

 


 राजपुर

 (समाचारवाणी) 

 राजपुर नगर पंचायत द्वारा टेंडर प्रक्रिया पूरी कर वार्ड क्रमांक 6 में सामुदायिक भवन निर्माण करने के मामले में वार्ड वासी विकास गुप्ता (विक्की) ने आज एसडीएम राजपुर को ज्ञापन सौंप कर सामुदायिक भवन निर्माण के जांच की मांग की है।अपने शिकायत पत्र में इन्होंने लिखा है कि नगर पंचायत द्वारा 14 लाख से अधिक राशि से बनने वाले सामुदायिक भवन निर्माण का कार्य जायसवाल कंस्ट्रक्शन को देना बताकर कार्य नहीं किया, जबकि आधी राशि आहरित की जा चुकी है। इन्होंने हनुमान मंदिर निर्माण वाली जगह पर सामुदायिक भवन बनाए जाने हेतु प्रस्तावित किए जाने की बात रखते हुए सामुदायिक भवन निर्माण में अनियमितता का आरोप लगाते हुए उक्त ठेकेदार के संदिग्ध निर्माण कार्य के जांच की मांग की है।

 इस संबंध में जब राजपुर नगर पंचायत अध्यक्ष धर्म सिंह से जानकारी ली गई तो उन्होंने कहा कि हनुमान मंदिर के सामने ही सामुदायिक भवन निर्माण हुआ है जिसमें अभी टाइल्स लगना बाकी है।इन्होंने कहा है कि परिषद की बैठक में सहमति लेकर हनुमान मंदिर के सामने सामुदायिक भवन निर्माण करने का कार्य प्रारंभ किया गया था। इन्होंने कहा कि मामले में कोई भ्रष्टाचार नहीं हुआ है।

 फिलहाल राजपुर निवासी शिकायतकर्ता विकास गुप्ता के आवेदन पर राजपुर एसडीएम श्री देवेंद्र प्रधान ने जांच करने का आश्वासन दिया है।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)