अंबिकापुर
(समाचारवाणी)
श्री सत्य साईं के जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में राष्ट्रव्यापी रथ यात्रा आन्ध्रप्रदेश से निकली है, जिसका आगमन अम्बिकापुर में 29 जुलाई को हुआ जिसका भावपूर्ण स्वागत वनवासी कल्याण आश्रम में नगर निगम सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी और अम्बिकापुर सत्य साईं समिति के सदस्यों द्वारा 100 दियों की आरती और आतिशबाजी से किया गया।
अध्यक्ष जयेश वर्मा ने बताया कि पुट्टपर्ती से पाँच रथ सेवा , अध्यात्म और एकता का संदेश लेकर 2,00,000 किलोमीटर से ज़्यादा की यात्रा करेंगे जो सम्पूर्ण भारत में 18 महीने की यात्रा के बाद नवंबर 2026 को प्रशांति निलयम में समाप्त होगी ।"
सभापति हरमिंदर सिंह ने कहा कि “प्रेम ही ईश्वर है और प्रत्येक व्यक्ति ईश्वर का रूप है सभी से प्रेम करो और सबकी सेवा करो।
संरक्षक के.डी.दुबे द्वारा सभी को सत्य साईं बाबा के नि: शुल्क हार्ट अस्पतालों की जानकारी दी गई और संजीव गणेशपुरकर द्वारा अम्बिकापुर रथयात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को धन्यवाद दिया गया !
यह दिव्य रथ नगर के मुख्य मार्गों अम्बेडकर चौक, गांधी चौक, घड़ी चौक, देवीगंज रोड, संगम चौक, महामाया चौक होकर स्कूल रोड से बंगाली चौक तत्पश्चात प्रतापपुर चौक, रेडियो स्टेशन चौक से नवापारा होकर गांधी नगर साईं मंदिर पहुँचा जहां भव्य स्वागत किया गया जहाँ से आरती एवं भजन पूजन पश्चात साईं बाबा कॉलेज में रथ यात्रा संपन्न हुई जहाँ संस्था प्रमुख विजय इंगोले और प्राचार्य राजेश श्रीवास्तव और स्टाफ़ द्वारा भव्य स्वागत किया गया और सभी भक्तजनों को भोजन भंडारा वितरित किया गया और दूसरे दिन सुबह वाड्रफनगर के लिए रथ को विदाई दी गई, अम्बिकापुर के विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा जगह जगह स्वागत किया गया दत्ता कॉलोनी साईं मंदिर समिति, मिशन चौक और श्री राम पैथोलॉजी लैब चोपड़ा पारा आदि स्थानों में रथ यात्रा का स्वागत किया गया।
इस आयोजन में सत्य साईं सेवा समिति अंबिकापुर के डा. व्ही.के. वर्मा, ब्रम्हा शंकर सिंह, शशि शेखर शर्मा, अंजनी सिन्हा, संजीव गणेशपुरकर, के.डी.दुबे, मृगेंद्र सिंहदेव, दीपक गोस्वामी, विजय सालुंके, संजय पानिकर, पंकज मुंजे, लांडे जी, शशि नान्हु, विजय इंगोले, अजय इंगोले, अभय पालोरकर, रंजन खेरपांडे,प्रदीप श्रीवास्तव, जगदीश गुप्ता, रेणुका सैनी, शांति वर्मा, शिप्रा शर्मा, प्रभा मुंजे, मीना वर्मा, रेखा गणेशपुरकर, प्रीती सालुंके, सरोज सार्वे, मोनिका शर्मा, सुभद्रा शर्मा, शोभना शर्मा,वंदना दत्ता, रश्मि सैनी, नीलम, चेतना मुंजे, मधुलिका, अलका, रेखा इंगोले, हरमिंदर सिंह टिन्नी “सभापति” नगर निगम, राजेश श्रीवास्तव “प्राचार्य” साईं बाबा आदर्श महाविद्यालय प्रबंधन एवं समस्त स्टाफ़, आरुश इंगोले, सत्य साईं ज्वेलर्स के दीपक सोनी, विनय मिश्रा, श्री देव पंडित, जयेश वर्मा, मकरंद, रिंकु, रामु दुबे, कुंती पैंकरा, मंजु ठोमने, आयुषी, पुष्पा मेहता, श्रीमती अंजली कुमार, सुधा गुप्ता, अनिता गुप्ता, श्रीमती गुलाब देवी साहु, सीमा रॉय, विवान रॉय, सौरंभ फिलीप, मिक्कू विश्वकर्मा, राजा सोनी , अजय कनौजिया, श्रद्धा, प्रीति खंपरिया, वनवासी कल्याण आश्रम अधीक्षक बलवंत साय, अमन सिंह, विकास, रुपेश एवं श्री सत्य साईं सेवा समिति अंबिकापुर और विश्रामपुर के अन्य सदस्यों नें इस कार्य को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।
(Samachar vani news, ambikapur)










