बच्चों को दिया छाता, ताकि भीगे ना बचपन

बच्चों को दिया छाता, ताकि भीगे ना बचपन

samacharvani.com
0

सेवा किटी समूह ने सामाजिक सरोकारों से महिलाओं को जोड़ते हुए उल्लेखनीय सेवा कार्यक्रम की परम्परा को विस्तार दिया है. सुश्री वंदना दत्ता के नेतृत्व में आज अंबिकापुर के शंकर घाट में बच्चों को छतरी बाँट कर उनके साथ खुशियों को साझा किया.तेज बारिश के बीच छाता पाकर बच्चे  आनंदित दिखे..



अंबिकापुर

(समाचारवाणी)

अंबिकापुर नगर की सेवाभावी बहनों के सेवा किटी समूह ने  शासकीय प्राथमिक शाला  शंकरघाट के बच्चों को बरसात में छाता दिया, ताकि वो प्रतिदिन शाला आ सकें। शाला प्रवेश उत्सव भी हुआ। बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत, गणवेश , पुस्तकें , और मिठाई भी दी गई।शाला प्रवेश उत्सव की अतिथि, संकुल प्रभारी श्रीमती रश्मि टोप्पो, संकुल समन्वयक वर्षा पटेल, सरपंच हेमंत माझी जी थे।

अतिथियों ने अपने सम्बोधन में सदस्यों का शाला में आकर बच्चों को सामग्री देने और समय देने के लिए उनके द्वारा निरन्तर किये जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की ।सेवा किटी की संस्थापिका सुश्री वन्दना दत्ता  , मधु चौदहा, दीपमाला सिंह, लिलि बसु, नमिता चावला, बानी मुखर्जी, हिना परवीन, श्रद्धा खेर पाण्डेय, स्मिता तिवारी, उपस्थित थी , वरिष्ठ सदस्य श्रीमती तारा अग्रवाल, श्रीमती शारदा ओमी अग्रवल का सहयोग सराहनीय रहा।

इस अवसर पर बच्चों ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया ।अभिभावक एवं शाला परिवार के सदस्य प्रधानपाठिका शालिनी सिंह, सहायक शिक्षिका आरती सोनी, का योगदान सराहनीय रहा ।





    Editor -Sushma tiwari
    Samachar vani news, ambikapur

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)