खस्ताहाल राष्ट्रीय राजमार्ग के सुधार हेतु कांग्रेस ने किया चक्काज़ाम

खस्ताहाल राष्ट्रीय राजमार्ग के सुधार हेतु कांग्रेस ने किया चक्काज़ाम

samacharvani.com
0

अंबिकापुर- रामानुजगंज जर्ज़र सड़क के विरोध में युंका और कांग्रेसियों ने चक्काज़ाम कर किया विरोध प्रदर्शन, 10 दिन में नेशनल हाइवे नहीं बनी तो होगा उग्र आंदोलन..




 राजपुर (बलरामपुर)

(समाचारवाणी)

राष्ट्रीय राजमार्ग 343 पर जानलेवा गड्ढे एवं जर्जर सड़क के सुधार की मांग को लेकर आज युवक कांग्रेस के साथ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी राजपुर ने तहसील कार्यालय के सामने एक घंटा का चक्का जाम कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष बृजेश यादव के नेतृत्व में आज दोपहर 2:00 बजे से 3:30 बजे तक लगभग डेढ़ घंटे चले चक्का जाम के दौरान दोनों और गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई। पूरे जिले से आए युवा कांग्रेस कार्यकर्ता एवं कांग्रेसी  कार्यकर्ताओं, नागरिकों के बीच में सरकार एवं प्रशासन के विरोध में जमकर नारे लगाए गए और सड़क सुधार की मांग की गई।

इस दौरान आंदोलनकारी से बात करने पहुंचे राजपुर एसडीएम तहसीलदार,पुलिस अधिकारी याक़ूब मेनन की मौजूदगी में एन एच. विभाग के अधिकारीयों  ने बारिश न होने पर 10 दिनों के अंदर राष्ट्रीय राजमार्ग के गड्ढे भरने का आश्वासन दिया।युवक कांग्रेस प्रदेश सचिव नीरज तिवारी के साथ कांग्रेसी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि 10 दिन के अंदर राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग गड्ढे की जेबीएस मिक्स से मरम्मत नहीं करता है,और आवागमन सुचारू नहीं हो सकता तो कांग्रेसी कार्यकर्ता 10 दिनों बाद पुनः आंदोलन करेंगे। युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष बृजेश यादव ने कहा कि युवा कांग्रेस एवं आम जनों के लगातार विरोध प्रदर्शन और जिला प्रशासन से मांग के बाद भी इस मार्ग में मरम्मत का कोई प्रयास विभाग द्वारा नहीं किया जा रहा है और राष्ट्रीय राजमार्ग और पुल के बीच में बड़े-बड़े गड्ढे होने से आए दिन बड़ी दुर्घटनाएं हो रही हैं और आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। इस मार्ग में यात्रा करना जान जोखिम में लेकर यात्रा करने जैसा है।यदि आम जनों के साथ 10 दिनों के अंदर विभाग हाईवे की मरम्मत नहीं करता है मिट्टी की जगह सभी गड्ढे को कंक्रीट मिक्स से नहीं भरा जाता है तो युवा कांग्रेस  उग्र आंदोलन को बाध्य होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन एवं सरकार की होगी। आज चक्का जाम के दौरान चुस्त पुलिस व्यवस्था के साथ पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देश पर राजपुर थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह के साथ वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। राजपुर एसडीएम  देवेंद्र प्रधान  ने आंदोलनकारी को चक्का जाम समाप्त करने का अनुरोध किया, और आश्वासन के बाद आंदोलनकारी ने चक्का जाम समाप्त किया।



सड़कों की दुर्दशा पर  सुधार हेतु एन.एच.विभाग  बना मूक दर्शक

कांग्रेसी नेता नीरज तिवारी ने कहा कि सरकार के साथ प्रशासन की उपेक्षा से भोले भाले ग्राम वासियों को तेज बारिश के बाद इस मार्ग में नेशनल हाईवे की स्थिति अत्यंत खराब हो चुकी है, जिसमें प्रतिदिन वाहनों को नुकसान हो रहा है वही रोज दुर्घटनाओं में नागरिकों को चोटें आ रही है। खराब सड़क के साथ कारण इस मार्ग में कई मौतें भी हो चुकी हैं यदि शीघ्र मार्ग सुधार नहीं किया जाता तो सभी कांग्रेसी सड़कों पर उतारकर उग्र आंदोलन करेंगे।इन्होंने कहा कि गेउर, गागर के गड्ढे विभाग भरवा दें, फण्ड नहीं तो कांग्रेस कार्यकर्ता चंदा कर विभाग को पैसा दे देंगे। इन्होंने नेशनल हाइवे के अधिकारीयों की लगातार मार्ग हेतु लापरवाही पर नाराजगी व्यक्त कर कहा कि एस डी ओ, इंजीनियर कभी इस रोड में दिखाई नहीं देते।जिला प्रशासन में मांगों पर कोई एक्शन नहीं होता। अब आम जनता का सब्र टूट चुका है।



प्रदर्शन के दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, जिला प्रवक्ता एवं राजपुर ब्लॉक अध्यक्ष सुनील सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता लालसाय मिंज, युवा नेता नीरज तिवारी ने  प्रदेश सरकार की नाकामी, उपेक्षा का आरोप लगा जमकर विरोध प्रदर्शन किया।



प्रदर्शन के दौरान पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी ब्लॉक अध्यक्ष एवं जिला प्रवक्ता सुनील सिंह, ब्लॉक उपाध्यक्ष लालसाय मिंज, रामबिहारी यादव, विजय सिंह, युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मुज्जसम नजर, प्रदेश सचिव  नीरज तिवारी,विधानसभा अध्यक्ष दीपक बुनकरउपाध्यक्ष पंकज यादव,नूतन खलखो, एन एस यू आई के पूर्व जिलाध्यक्ष रूपेश यादव,पार्षद राहुल भारती, सिमु अग्रवाल सुनील भगत जनपद सदस्य अमीन साय, शिव बालक आलोक सिंह, जितेंद्र सोनीं, सुरेश यादव, रवि सोनीं, राजेन्द्र मिश्रा,  प्रयाग यादव, अभय सोनीं, पंकज ठाकुर,दयासागर सिंह,बरसाती मिंज देवबली टेकाम,आदित्य विभु जायसवाल,पंकज जायसवाल,मुमताज आलम, आशुतोष भारती, सोनू सिंह सहित युवा कांग्रेस एवं ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे ।




एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)