गागर, गेउर, महान नदी उफ़ान पर, पुल पर चार फिट पानी बहने से कई घंटे आवागमन बाधित

गागर, गेउर, महान नदी उफ़ान पर, पुल पर चार फिट पानी बहने से कई घंटे आवागमन बाधित

samacharvani.com
0

 



बलरामपुर                   

 (समाचारवाणी)

बलरामपुर जिले के राजपुर विकासखंड में शनिवार शाम से हो रही तेज बारिश से सभी नदी नाले तूफान पर हैं। आज सुबह से ही मूसलाधार बारिश के बाद राजपुर ओकरा के बीच में गेउर नदी पर बाढ़ आ जाने से दोपहर तक कई ग्रामों का संपर्क राजपुर मुख्यालय से टूटा रहा।आज राजपुर साप्ताहिक बाजार होने के कारण  ओकरा क्षेत्र के ग्रामीण राजपुर आ रहे थे जिन्हें बाढ़ के कारण रोक दिया गया। गेउर नदी पर पुल से ऊपर 4 फीट पानी बहने के कारण आवागमन बाधित रहा। राजपुर एसडीएम देवेंद्र प्रधान, थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह, बरियों प्रभारी रविंद्र सिंह द्वारा आसपास के सभी पुलों पर पुलिस ड्यूटी लगाई गई थी। इधर बरियों धौरपुर को जोड़ने वाले मार्ग पर गागर नदी में सुबह से बाढ़ आ जाने से दोपहर तक आवागमन थमा रहा। पुल पुलिया के काफी ऊपर पानी बहने से दोनों साइड वाहनों की लंबी करें लगी रही। इधर गागर नदी, गेउर नदी महान नदी, सिंदूर नदी, फुलझर नदी उफान पर हैं,और  गोपालपुर महान नदी के पुल में भी दरार आ गई है। इधर सीधमा,अखोरा,कल्याणपुर मार्ग पर फूलझर पुल पर भारी ट्रकों गिट्टी लौट हाईवा के चलने से दरार आ गई है और स्लैब टूट गई है। इस पुलिया में पिछले तीन दिनों में कई दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं।इस मार्ग में भारी वाहनों का प्रवेश निषेध है लेकिन फिर भी गिट्टी लोड ट्रैकों को आने जाने की सुविधा दी गई है। सीधमा अखोरा ग्राम में ट्रकों से कई दुर्घटनाएं भी हो चुकी है, लेकिन अभी तक प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई है।




एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)