जिला भाजपा की नई कार्यकारिणी घोषित, संजय सिंह दूसरी बार बने जिला महामंत्री

जिला भाजपा की नई कार्यकारिणी घोषित, संजय सिंह दूसरी बार बने जिला महामंत्री

samacharvani.com
0




राजपुर (बलरामपुर)

 (समाचारवाणी)

भाजपा जिला अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश जायसवाल द्वारा बलरामपुर जिले में भाजपा की नई कार्यकारिणी घोषित की गई है,।जिसमें राजपुर के संजय सिंह राजपुर के नगर पंचायत उपाध्यक्ष, लोकप्रिय भाजपा नेता संजय सिंह को दूसरी बार जिला महामंत्री बनाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण देव एवं संगठन मंत्री श्री पवन साय द्वारा ये नियुक्ति की गई है।

इधर  भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष  एवं वरिष्ठ भाजपा नेता प्रवीण अग्रवाल को जिला कोषाध्यक्ष बनाया गया है।वहीं पूर्व जनपद अध्यक्ष कमला राम, एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य शशिकला भगत को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। 

राजपुर क्षेत्र से पुनः तीन महत्वपूर्ण पदों पर वरिष्ठ भाजपा नेताओं के चुने जाने पर राजपुर में हर्ष का माहौल है। आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला महामंत्री संजय सिंह को बधाई देकर मिठाइयां बांटी, वही जिला कोषाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल,कमला राम,शशि कला भगत को उनकी नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त कर बधाई दी,और आपस में मिठाई बताकर खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर राजपुर में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प भी लिया।






एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)