नव प्रवेशित छात्र छात्राओं हेतु दीक्षारम्भ कार्यक्रम का हुआ आयोजन

नव प्रवेशित छात्र छात्राओं हेतु दीक्षारम्भ कार्यक्रम का हुआ आयोजन

samacharvani.com
0


राजपुर (बलरामपुर)

(समाचारवाणी)

 शासकीय महाविद्यालय राजपुर में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत प्रथम सेमेस्टर के नव प्रवेशित छात्र छात्राओं हेतु दीक्षारम्भ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं गणमान्य अतिथियों द्वारा  दीप प्रज्वलन कर, राजकीय गीत के साथ राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों द्वारा स्वागत गीत के माध्यम से किया गया।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जीतन राम पैकरा द्वारा स्वागत उद्बोधन में कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथियों, अभिभावकों एवं सभी नव प्रवेशित छात्र छात्राओं  का स्वागत किया गया, साथ ही महाविद्यालय के बारे में संछिप्त जानकारी दी गई। मनीष कुमार यादव, साहयक प्राध्यापक के द्वारा महाविद्यालय में उपलब्ध संसाधनों के बारे में विस्तृत जानकारियाँ दी गई। तृतीय सेमेस्टर के छात्रा काजल यादव के द्वारा NEP-2020 के बारे में अपना अनुभाव साझा किया गया। मुख्य अतिथि जनपद पंचायत राजपुर के अध्यक्ष विनय भगत के द्वारा अपने आशीर्वचन में सभी छात्र छात्राओं को महाविद्यालय में अनुशासन का पालन करते हुवे अध्ययन करने के लिए कहा गया। विशिष्ट अतिथि धरम सिंह , नगर पंचायत अध्यक्ष राजपुर के द्वारा  सभी छात्र छत्राओं को अपने पढ़ाई के प्रति ईमानदार रह कर अपने लक्ष्य को प्राप्त करके महाविद्यालय एवं राजपुर शहर का नाम रोशन करने के लिये कहा गया। अन्य विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित, नगर पंचायत के उपाध्यक्ष संजय सिंह , जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल , एवं रवि प्रताप मरावी द्वारा अपने पूर्व छात्र जीवन को साझा करते हुवे बेहतर शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम में अन्य गणमान्य अतिथि संतोष पांडे , उदय यादव , विशाल अग्रवाल , बबलू यादव एवं छात्र छात्राओं के अभिभावक के साथ महाविद्यालय के समस्त अधिकारी कर्मचारी एवं नव प्रवेशित छात्र छात्रायें उपस्थित रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)