निशुल्क साइकिल देकर बालिकाओं को शिक्षा में आगे बढ़ा रही है भाजपा सरकार: विधायक उद्देश्य्वरी पैकरा

निशुल्क साइकिल देकर बालिकाओं को शिक्षा में आगे बढ़ा रही है भाजपा सरकार: विधायक उद्देश्य्वरी पैकरा

samacharvani.com
0









राजपुर (बलरामपुर)

(समाचारवाणी)

आज बरियों में स्वामी आत्मानंद हायर सेकेंडरी स्कूल में बालिकाओं को निशुल्क साइकिल वितरण करते हुए सामरी विधायक श्रीमती उद्देश्वरी पैकरा ने उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार शिक्षा के विकास के साथ आम लोगों के जीवन में खुशहाली लाना चाहती है और कई कल्याणकारी योजनाओं के साथ तेजी से समस्याओं का समाधान हो रहा है।इन्होंने बालिकाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए स्कूली बच्चों को संबोधित कर भविष्य के आदर्श नागरिक बनने के लिए शिक्षा का महत्व बताया। इन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से बरियों क्षेत्र की समस्याओं पर सीधा संवाद किया और अधिकारियों को निर्देश दिए।



आज राजपुर ब्लॉक के बरियों में स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट  (हिंदी माध्यम )"सरस्वती सायकल वितरण " के तहत कक्षा नवी की अ. जा., अजजा, तथा गरीबी रेखा से नीचे के छात्राओं को  विधायक सामरी श्रीमति उद्देश्वरी पैकरा  द्वारा सायकल वितरण किया गया ।   





कार्यक्रम का शुभारंभ  मां  सरस्वती की वंदना दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण से किया गया।  तत्पश्चात सभी सम्मानित अतिथियों का स्वागत पुष्प देकर किया गया ।

 कार्यक्रम में  मण्डल अध्यक्ष एवं शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष  जितेंद्र जायसवाल, ग्राम बरियों सरपंच रवि शंकर टेकाम ,  श्रीमति सुमन गुप्ता (बी.डी.सी.) सुनील जायसवाल (भाजपा मंडल महामंत्री) श्रीमती बसंती रजवाड़े , विष्णु अग्रवाल मीडिया, खंड शिक्षा अधिकारी श्री अरविन्द गुप्ता,चौकी प्रभारी एवं स्टाफ चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अवधेश साहू ,संस्था की प्राचार्य श्रीमती प्रीति श्रीवास्तव , शिक्षक /शिक्षिकाएं श्रीमती सरिता तिर्की , श्रीमति रेशमा बेक, श्रीमती अंजना टोप्पो , श्रीमती अर्चना कुजूर, श्रीमती पूजा तिवारी, श्रीमती नंदिता मजूमदार, श्रीमती किरण सिंह , श्रीमती सुनीति दास तैलंग , विजय कुमार तिवारी ,श्रीमती विनीता कांति टोप्पो , प्रिंस त्रिपाठी , श्रीमती वंदना साहू, दीपक गोरहा,श्रीमती सुभद्रा जायसवाल,  आर. सी. राय , अविनाश मिंज,अन्य स्टाफ , एवं काफी संख्या में अभिभावक गण उपस्थित हुए।


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)