राजनीति और सामाजिक चेतना के सशक्त हस्ताक्षर थे काका लरंग साय :उद्देश्यवरी पैकरा

राजनीति और सामाजिक चेतना के सशक्त हस्ताक्षर थे काका लरंग साय :उद्देश्यवरी पैकरा

samacharvani.com
0

आज बलरामपुर जिले में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर विविध कार्यक्रम हुए।जिले में सुशासन दिवस मनाया गया, वहीं जिले के कुसमी ब्लाक मुख्यालय पर जनजाति गौरव के प्रतीक भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का लोकार्पण कर,सामरी विधायक ने सामरी क्षेत्र के भाजपा के सशक्त हस्ताक्षर पूर्व मंत्री काका लरंग साय की प्रतिमा का अनावरण किया।विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला भाजपा अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल सभी कार्यक्रम में शामिल रहे।




बलरामपुर (कुसमी)

(समाचारवाणी)

आज नगर पंचायत कुसमी के शिव मंदिर के पास स्वर्गीय लरंगसाय जी की प्रतिमा के अनावरण तथा दर्रीपारा चौक में भगवान बिरसा मुंडा जी की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में शामिल समरी विधायक श्रीमती उद्देश्वरी पैकरा ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा आदिवासी समाज के गौरव हैं, जिन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में अमूल्य योगदान दिया 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में सामरी विधायक श्रीमती पैकरा ने कहा कि आज सुशासन दिवस पर हम स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी को याद कर रहे हैं, और उनके राजनीतिक सफर के गौरवशाली उपलब्धियों को याद करते हुए उनके जीवन आदर्श पर चलने का संकल्प लेते हैं।

स्वर्गीय काका लरंग साय की प्रतिमा का अनावरण करते हुए इन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में पूर्व मंत्री और शिखर पुरुष काका लरंग साय ने सादगी के साथ जन सेवा का जो संदेश जनमानस में छोड़ा है, युगों तक समरी सहित सरगुजा की जनता उन्हें याद करती रहेगी। सामरी विधायक श्रीमती उद्देश्यवरी पैकरा ने कहा कि महापुरुषों का जीवन हमारे लिए प्रेरणा स्रोत होता है जिस पर चलकर हम सभी आदर्श समाज की संरचना में योगदान देते हुए राजनीति और समाज सेवा को नई दिशा दे सकते हैं।

 कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जिला भाजपा अध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल ने भगवान बिरसा मुंडा को नमन करते हुए उन्हें आजादी का लोकनायक बताया। इन्होंने स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई और काका लरंग साय की प्रतिमा  माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी,और उनके बताए रास्ते पर अनुसरण करने का संकल्प लिया।




इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश जायसवाल , नगर पंचायत के जनप्रतिनिधिगण, जनपद के जनप्रतिनिधिगण, भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारीगण, कार्यकर्तागण एवं नगर पंचायत के नागरिकगण उपस्थित रहे।









 अटल शताब्दी वर्ष में बलरामपुर जिले के  कुसमी में अटल परिसर लोकार्पण। कुसमी में पूर्व प्रधान मंत्री स्वर्गीय अटलबिहारी बाजपेयी की प्रतिमा अनावरण की तस्वीरें..










(Samachar vani news, ambikapur)

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)