अंबिकापुर
(समाचारवाणी)
बलरामपुर जिले के राजपुर विकासखंड में बसंत पंचमी के अवसर पर स्कूलों में बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा के साथ विविध संस्कृति कार्यक्रमों में बच्चों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। सभी कार्यक्रमों में प्राचार्य,संस्था प्रमुख,प्रधान पाठक,शिक्षक शिक्षिकाएं,और ग्राम वासियों पालको ने सहयोग किया। बरियों क्षेत्रके प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला हाई स्कूल सीधमा,बदौली, अखोरा खुर्द, क्षेत्र के सभी प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में सरस्वती पूजन समारोह धूमधाम से मनाया गया।
खंड शिक्षा अधिकारी श्री अरविन्द गुप्ता के निर्देश पर कई स्कूलों में रचनात्मक कौशल, अभिव्यक्ति से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित हुए जिसमें बच्चों की रचनात्मक कौशल को आकार मिला,बाल प्रतिभाओं को मंच मिला।
बसंत पंचमी के अवसर पर सरस्वती पूजन समारोह के कुछ तस्वीरें और वीडियो प्रस्तुत है..














