बलरामपुर
(समाचारवाणी)
संगठन सृजन अभियान के तहत प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आज राजपुर के कांग्रेसी नेता नीरज तिवारी को राजपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया है।नीरज तिवारी के अध्यक्ष नियुक्त होने पर राजपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने उन्हें बधाई दी है और संगठन हित में इसे बड़ा कदम बताया है।राजपुर के ऊर्जावान युवा नेता नीरज तिवारी इससे पहले जनपद सदस्य,युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव, युवा संगठन सामरी प्रभारी सहित कई महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वहन सफलतापूर्वक कर चुके हैं।
पिछले दिनों राजपुर में जर्जर राजमार्ग एवं सरकार की नाकामी को लेकर इन्होंने कई बार आम ग्रामीणों के हक में चक्का जाम और बड़े आंदोलन किए हैं, और हमेशा युवा वर्ग का नेतृत्व किया है।बलरामपुर जिले में युवाओं के चाहते नीरज तिवारी के राजपुर संगठन में अध्यक्ष बनने पर राजपुर ब्लॉक के सभी कांग्रेसियों ने हर्ष जारी कर आज उन्हें शुभकामनाएं दी है।
ज्ञात हो कि नीरज तिवारी के पिता श्री राजेंद्र तिवारी जिला कांग्रेस अध्यक्ष के साथ अन्य महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं, और उनकी माता श्रीमती बिंदु तिवारी राजपुर में पार्षद सहित संगठन के महत्वपूर्ण पदों पर रह चुकी हैं। नीरज तिवारी के राजपुर ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर संगठन को नई ऊर्जा के साथ बेहतर समन्वय मिलने की उम्मीद जगी है।



