लईका घर महोत्सव का हुआ सफल आयोजन, 200 प्रतिभागी हुए शामिल

लईका घर महोत्सव का हुआ सफल आयोजन, 200 प्रतिभागी हुए शामिल

samacharvani.com
0

 



अंबिकापुर 

(समाचारवाणी) 

        सरगुजा जिले के बतौली ब्लॉक में 18 फरवरी 2026 को सार्थक जन विकास संस्थान व अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन के तत्वाधान में बतौली विकासखंड में लईका घर महोत्सव का सफल आयोजन किया गया। यह आयोजन मंगल भवन बतौली में आयोजित रहा, जिसमें वर्तमान में विकासखंड में संचालित किए जा रहे 50 लईका घर की 100 देखभालकर्ता दीदियों एवं अन्य 100 समुदाय प्रतिभागियों को मिलाकर कुल 200 सदस्यों की सक्रिय सहभागिता रही। 



इस वार्षिक महोत्सव में बतौली बीईओ शरदचंद्र मेषपाल , सीतापुर बीईओ इंदु जी , BRC महेश ठाकुर , स्वास्थ्य विभाग से राधेश्याम , महिला बाल विकास विभाग बतौली से समस्त सुपरवाइजर इस लईका घर महोत्सव में सम्मिलित हुए।




इस लईका घर महोत्सव का मूल उद्देश्य था— केंद्र की सभी दीदियों को उनके इस अमूल्य सार्थक प्रयास और पहल कदमी को प्रोत्साहित करते हुए सम्मानित करना रहा। लईका घर केंद्र संचालन के पीछे का मूल उद्देश्य केंद्र में आने वाले प्रत्येक बच्चों को बेहतर पोषण और मनोरंजक वातावरण देना शामिल है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखकर इस लईका घर महोत्सव में एक केंद्र का पूरा डेमो कॉर्नर भी प्रस्तुत किया गया था,  जिसे प्रदर्शनी के रूप में आयोजन स्थल पर लगाया गया था, उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा जिसका अवलोकन भी किया गया।  इस लईका घर महोत्सव में समस्त सेक्टर के दीदियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, नाट्य प्रस्तुतियों का आयोजन, खेल गतिविधि आदि की प्रस्तुति भी की गई। जिसमें सभी दीदियों ने काफी बढ़ - चढ़ कर हिस्सा लिया। इस वार्षिक महोत्सव में प्रत्येक दीदी बहुत खुश और ऊर्जा से भरी हुई दिखी। उन्होंने बताया कि इस तरह के आयोजन से वह और भी अधिक प्रेरणा के साथ अपने लईका घर केंद्रों में बच्चों के साथ कार्य करने की ओर अग्रसर होगी। 

                 इस लईका घर महोत्सव में विकासखंड बतौली से कुल 200 से भी अधिक सदस्यों की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम की अंतिम कड़ी में सभी लईका घर की दीदियों को उपस्थित सम्माननीय सदस्यों के हाथों भेंट स्वरूप उपहार देते हुए सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में सार्थक जन विकास संस्थान के डायरेक्टर अभय गुप्ता एवं पूरी टीम तथा अज़ीम प्रेम जी फाउंडेशन से जिले व ब्लॉक टीम के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आयोजन में अज़ीम प्रेम जी फाउंडेशन व सार्थक टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।




एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)