विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर नवजीवन कैंसर हॉस्पिटल द्वारा निःशुल्क कैंसर जांच एवं जागरूकता शिविर आयोजित

विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर नवजीवन कैंसर हॉस्पिटल द्वारा निःशुल्क कैंसर जांच एवं जागरूकता शिविर आयोजित

samacharvani.com
0

 


अंबिकापुर

(समाचारवाणी)

विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर नवजीवन कैंसर हॉस्पिटल, अम्बिकापुर द्वारा अर्बन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नवापारा में आयोजित निःशुल्क कैंसर जांच एवं जागरूकता शिविर आज सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।



शिविर में कुल 60 मरीजों का पंजीयन किया गया, जिनमें से 45 मरीज पूर्व से उपचाररत एवं नियमित फॉलो-अप में रहने वाले थे, जो चिकित्सकीय सलाह का समुचित रूप से पालन कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त 15 नए मरीज पंजीकृत हुए, जिनमें 8–9 महिलाएं एवं शेष पुरुष शामिल थे। अधिकांश महिलाएं स्तन कैंसर जांच हेतु एवं पुरुष मरीज मुख्यतः मुखगुहा (ओरल) कैंसर जांच के लिए उपस्थित हुए।

शिविर में कैंसर विशेषज्ञ डॉ. हिमांशु गुप्ता द्वारा मुख्य रूप से उपचार एवं परामर्श प्रदान किया गया। इस अवसर पर अर्बन सीएचसी नवापारा की प्रभारी चिकित्सक डॉ. शीला नेताम, स्टाफ नर्सेस एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी, साथ ही मरीजों के परिजन भी उपस्थित रहे। शिविर के दौरान कुछ मरीजों को निःशुल्क कैंसर दवाएं भी प्रदान की गईं।



विश्व कैंसर दिवस की थीम “United by Unique” के अंतर्गत कैंसर से संबंधित जागरूकता प्रस्तुति एवं परामर्श सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें प्रत्येक मरीज की बीमारी की विशिष्टता, समय पर जांच, नियमित उपचार एवं सकारात्मक सोच के महत्व पर प्रकाश डाला गया। इस दौरान मरीजों एवं उनके परिजनों को उपचार के प्रति प्रेरित एवं मानसिक रूप से सशक्त किया गया।

आयोजकों के अनुसार शिविर की सफलता यह दर्शाती है कि आमजन में कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ रही है तथा लोग समय पर जांच और नियमित फॉलो-अप को गंभीरता से अपना रहे हैं।


(Samachar vani news.. Ambikapur) 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)