बलरामपुर
(समाचारवाणी)
अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक बलरामपुर के सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना के साथ प्रारंभ करते हुए आयोजक प्रांतीय संयोजक राजेश कुमार यादव, सरगुजा संभागीय अध्यक्ष परमानंद यादव, प्रांतीय उपाध्यक्ष दराज कुमार यादव तथा मुख्य महामंत्री धनीराम और राममूरत यादव के संयुक्त आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष व्यासमुनि यादव ने की।
बैठक में समाज से कुरीतियों को दूर करने तथा शिक्षा के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए रणनीति बनाई गई। प्रांतीय संयोजक राजेश कुमार यादव ने जाति जनगणना एवं संगठन को मजबूत बनाने के विषय में उपस्थित सदस्यों को विस्तार से जानकारी दी। वहीं संभागीय अध्यक्ष परमानंद यादव ने रेजांगला के युद्ध में वीरगति प्राप्त वीर अहीरों के शौर्य के संबंध में जानकारी साझा की।
बैठक में संगठन के सुचारु संचालन हेतु सर्वसम्मति से श्री रामाधार यादव को बलरामपुर जिले का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया, जिसका उपस्थित समाजजनों ने जोरदार स्वागत किया। इस नियुक्ति से समाज में हर्ष का माहौल है।
कार्यक्रम में बालमुकुंद यादव, दीना राम यादव, अशरफी यादव, नारद यादव, हीरा यादव, उमाशंकर यादव सहित बड़ी संख्या में यादव समाज के लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अरुण यादव तथा आभार प्रदर्शन अनुज यादव ने किया।


