आज राजपुर में शिक्षा समिति की बैठक को संबोधित करते हुए जनपद उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल ने कहा कि विकास खण्ड में प्रथम आने वाले छात्र सहित प्राचार्य का भी होगा सम्मान।
राजपुर (बलरामपुर)
(समाचारवाणी)
आज दिनांक 17.03.2026 को जनपद पंचायत राजपुर की सभा कक्ष में जनपद उपाध्यक्ष एवं स्थायी शिक्षा समिति के अध्यक्ष श्री आकाश अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी अरविन्द गुप्ता एवं सहायक विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी जे०आर नागदेव तथा शासकीय एवं निजी विद्यालय/अनुदान प्राप्त संस्थाओं के प्राचार्य, प्राधान पाठक उपस्थित हुये।
बैठक में जनपद उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल द्वारा स्कूलो के परीक्षा परिणाम एवं शिक्षा गुणवता के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई एवं विकास खण्ड स्तर में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए विकास खण्ड स्तर में प्रथम आने वाले छात्र एवं संस्था के प्रमुख को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में बोर्ड परीक्षा सत्र 2026 की रिजल्ट के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई तथा सभी विद्यालयों की जमीन सीमांकन के संबंध में निर्णय लिया गया।
छात्रों की विद्यालयों में उपस्थिति के संबंध एवं सायकल वितरण की समीक्षा की गई, विद्यालय के मूलभूत सुविधाओं की तथा छात्रवृति संबंधी जानकारी लेते हुये जहां पूर्ण नही हुआ है उस समय पर पूर्ण करने हेतु कहा गया। शिक्षा समिति की बैठक हर तीन महिने में होने की जानकारी दी गई, तथा राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त एवं 26 जनवरी को विकास खण्ड स्तर पर मनाये जाने हेतु प्रस्तावित हुआ एवं समिति अध्यक्ष द्वारा विकास खण्ड स्तर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन करने पर प्रस्ताव रखते हुये समीक्षा की गई। कक्षा 10वीं 12 वीं में परीक्षाफल में अच्छा प्रदर्शन करने वाले संस्था प्रमुख को एवं प्रथम, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरस्कृत करने पर सहमति दी गई।




