अंबिकापुर
(समाचारवाणी)
प्रतिवर्षनुसार इस वर्ष भी नवरात्रि में सेवा किटी की सदस्यो द्वारा घुमंतू एवं कामगार परिवार की बालिकाओं के प्राथमिक शिक्षा हेतु नई दिशा आवसीय विद्यालय में कन्याओं का सांस्कृतिक आयोजन किया गया।
सेवा किटी की सस्थापिका वन्दना दत्ता ने बच्चियों को बताया कि सावधानी रख कर ही हम सुरक्षित रह सकते है।परवाज़,जो सेवा किटी की पहल है, उसके अंतर्गत बच्चियों को शिक्षित किया गया।बच्चियों ने बहुत ही सुंदर नृत्य, एव नृत्य नाटिका प्रस्तुत कर समाज को संदेश दिया।इस अवसर पर गायत्री अग्रवल, नीलिमा गौयल स्मिता तिवारी, संस्था की प्रभारी श्रीमती वर्षा उपगड़े, एव अन्य स्टाफ भी उपस्थित थे। बालिकाओं को गिफ्ट में स्टील का प्लेट, एवं फल,मिठाई भी दिया गया।
समिति ने इसके पूर्व भी संस्था की अधीक्षिका को परिसर की सुरक्षा हेतु बाउंड्री वाल बनवाने की ज़रूरत पर ध्यान देने का निवेदन कियथा, इस बार भी स्मरण दिलाया। बच्चो को।नवरात्रि की शुभकामनाये दी गई। संस्था के बच्चों ने सेवा किटी के इस प्रयास और सहयोग हेतु हर्ष व्यक्त कर उनको धन्यवाद ज्ञापित किया।



