परशुराम जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सीएम को ज्ञापन

परशुराम जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सीएम को ज्ञापन

samacharvani.com
0




बलरामपुर 

(समाचारवाणी) 

 सर्व ब्राह्मण सभा बलरामपुर द्वारा परशुराम जयंती अक्षय तृतीया के अवसर पर प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया है।

सभा के जिला अध्यक्ष डा बीएन द्विवेदी के हस्ताक्षर से प्रेषित ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि भगवान परशुराम, जिन्हें भगवान विष्णु का छठा अवतार माना जाता है, उनकी जयंती वर्ष में एक बार अक्षय तृतीया के दिन पूरे देश में श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाई जाती है। ज्ञापन में कहा गया है कि ब्राह्मण समाज के अधिकांश सदस्य शासकीय सेवाओं में कार्यरत हैं, जिसके कारण अवकाश नहीं होने पर वे इस महत्वपूर्ण पर्व के कार्यक्रमों में शामिल नहीं हो पाते। ऐसे में समाज की - भावनाओं को ध्यान में रखते हुए इस दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित  की जाए।

सर्व ब्राह्मण सभा ने मुख्यमंत्री से मांग की हैं कि अक्षय 'तृतीया परशुराम जयंती के दिन पूरे छत्तीसगढ़ में एक दिवसीय सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाए, ताकि समाज के लोग पूर्ण श्रद्धा के साथ अपने आराध्य का पूजन एवं आयोजन कर सकें। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि उक्त मांग पर सकारात्मक विचार हो।

इस अवसर पर बलरामपुर जिला सर्व ब्राह्मण सभा के उमेश झा,भानू प्रकाश दीक्षित,गोपाल कृष्ण मिश्रा, राजपुर अध्यक्ष संतोष पाण्डेय, अनिल तिवारी, धीरेन्द्र द्विवेदी , राजनारायण द्विवेदी सहित विप्र बंधु उपस्थित थे।


समाचार वाणी न्यूज़ 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)