बलरामपुर जिले के राजपुर से बूथस्तर पर कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान के तहत मिशन गांव चलो अभियान हुआ प्रारंभ..
बलरामपुर
(समाचारवाणी)
बलरामपुर जिले के राजपुर ब्लॉक के मुरका ग्राम से मिशन गांव चलो अभियान की शुरुआत करते हुए अंबिकापुर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और बलरामपुर जिले के प्रभारी मोहम्मद शफी अहमद ने भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कांग्रेसी शासन काल के बिजली बिल हाफ योजना,राशन वितरण, वन अधिकार पत्र धान खरीदी,बोनस सहित समाज के सभी वर्गों के हितों में किए गए कार्यों को याद करते हुए भाजपा सरकार में यूरिया की कालाबाजारी और जर्जर सड़क, अफीम खेती और कुसमी प्रकरण, अपराध नियंत्रण में असफलता सहित कई खामियों पर प्रहार कर कांग्रेस के संगठित होने पर बल दिया।
कांग्रेस के "मिशन गाँव चलो अभियान" के तहत किये जा रहे बूथ एवं पंचायत कमेटी गठन का शुभारंभ राजपुर जनपद क्षेत्र के सभी 103 बूथ पर किया जाना है,जिसकी शुरुआत बलरामपुर जिला के प्रभारी मो. शफी अहमद , जिला अध्यक्ष हरिहर यादव , पूर्व विधायक डॉ प्रीतम राम की गरिमामयी उपस्थिति में राजपुर ब्लॉक के गोपालपुर मंडल के ग्राम पंचायत मुरका में की गई।
बैठक का आयोजन कर ग्राम पंचायत कमेटी एवं बूथ कमेटी गठन प्रक्रिया संपन्न की गई।कार्यक्रम संयोजन और संचालन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नीरज तिवारी ने किया।
बैठक में जिला प्रभारी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शफ़ी अहमद ने केंद्र सरकार की विफलताओं तथा नीतियों को लेकर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधन के दौरान कहा कि संगठन सृजन के माध्यम से हर एक पंचायत में बूथों पर हमें मजबूती से संगठन को खड़ा करना है। बूथ कमेटियों के गठन के दौरान सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व हो इस बात का ध्यान रखना है।इन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि अनुसूचित जाति, जनजाति महिलाओं और पिछड़े वर्ग के अलावा समाज के सभी लोगों को स्थान देते हुए मजबूत टीम तैयार करना है,ताकि भाजपा द्वारा फैलाई जा रहे झूठ का भी हर स्तर पर मुकाबला किया जा सके।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरिहर यादव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कांग्रेस संगठन कार्यकर्ताओं को पूरा महत्व देने के उद्देश्य से संगठन सृजन के माध्यम से पंचायत स्तर पर कमेटियों का गठन कर रही है। पार्टी में निचले स्तर से कार्यकर्ताओं को मजबूत और संगठित करने के साथ-साथ कार्यकर्ताओं का महत्व बढ़े,इस बात पर पार्टी का पूरा फोकस है। हर बूथ पर बूथ कमेटी और पंचायत कमेटी बनाया जाना है, और यह काम ब्लॉक अध्यक्ष और ब्लॉक प्रभारी के नेतृत्व में अति शीघ्र पूर्ण किए जाने का लक्ष्य है।सभी ब्लॉकों में तेजी से ब्लॉक अध्यक्ष इस काम को कर रहे हैं।
बैठक को पूर्व विधायक डॉक्टर प्रीतम राम, राजपुर ब्लॉक प्रभारी जयप्रकाश जायसवाल एवं राजेन्द्र भगत के अलावा जिला उपाध्यक्ष सुनील सिंह , जिला महामंत्री जितेन्द्र गुप्ता ने भी संबोधित किया। ब्लॉक स्तरीय इस आयोजन में डॉ बी एन द्विवेदी ,लालसाय मिंज , देवनारायण मरावी ,बृजेश मिश्रा , पी एन विश्वास, सुनील भगत, दीपक यादव, अभिषेक सिंह, संतोष सोनी, दयासागर सिंह,पीटर लकड़ा, कौशल चौबे, पंकज यादव, नूतन खलखो, मुस्तफा अंसारी, आलोक सिंह, देवबली टेकाम,मुमताज अंसारी, सुदामा राजवाड़े, गोवर्धन राम सहित ग्राम पंचायत के महिला पुरुष युवा साथी सहित कांग्रेस के पदाधिकारी कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन व आभार प्रदर्शन ब्लॉक अध्यक्ष नीरज तिवारी ने किया।
(Samachar vani news, ambikapur)









