अंबिकापुर
(समाचारवाणी)
अंबिकापुर नगर में राम मंदिर के पास स्थित मुकेश प्लास्टिक और पटाखा दुकान में लगी आग ने देखते ही देखते भयावह रूप ले लिया। घनी आबादी वाले इस इलाके में जैसे ही आग भड़की, अफरातफरी मच गई और लोग अपने घरों से बाहर निकलकर सुरक्षित जगहों की ओर भागने लगे। शुरुआत में आग एक दुकान तक सीमित थी, लेकिन हालात तब और खतरनाक हो गए जब लपटें पास में रखे पटाखों तक पहुंच गईं
पटाखा दुकान में आग लगने के बाद लगातार तेज धमाके हो रहे हैं। एक के बाद एक फूटते पटाखों की आवाज से पूरा इलाका दहल उठा है। आसमान में धुएं का गुबार और जमीन पर फैलती आग ने माहौल को और भयावह बना दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धमाकों की तीव्रता इतनी ज्यादा है कि आसपास के लोग दहशत में हैं और किसी बड़ी अनहोनी की आशंका जताई जा रही है।
दमकल की टीम मौके पर मौजूद है और आग पर काबू पाने की लगातार कोशिश की जा रही है, लेकिन प्लास्टिक में आग और पटाखों के फूटने के कारण राहत कार्य में भारी दिक्कतें आ रही हैं। पुलिस भी इलाके को खाली कराने में जुटी हुई है ताकि किसी तरह की जनहानि को रोका जा सके। अभी तक किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन खतरा लगातार बना हुआ है। प्लास्टिक और पटाखा दुकान में आग लगने के बाद तेजी से आग आसपास के दुकानों में फैली और आसपास के इलाके से लोगों को तेजी से हटाया गया धुएं के गोबर और धमाकों से पूरा इलाका दहशत में रहा।
आंख फैलने की सूचना लगते ही मोहल्ले वालों ने फायर ब्रिगेड को सूचित किया और पास पड़ोस के लोगों ने बाल्टी और पाइप के सहारे आग बुझाने का प्रयास किया आज ज्यादा इलाकों में ना पहले इसलिए पुलिस और प्रशासन सभी आवश्यक उपाय कर रही है और लोगों को घटना स्थल से दूर रखा जा रहा है आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।




