तपती धूप में रसना शरबत प्याऊ से ग्रामीणों को मिल रही राहत, समाजसेवी अशोक अग्रवाल, जनपद उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल की नई पहल से बुझ रही प्यास

तपती धूप में रसना शरबत प्याऊ से ग्रामीणों को मिल रही राहत, समाजसेवी अशोक अग्रवाल, जनपद उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल की नई पहल से बुझ रही प्यास

samacharvani.com
0




राजपुर (बलरामपुर) 

 (समाचारवाणी) 

बलरामपुर जिले के राजपुर में भीषण गर्मी के बीच समाजसेवा की एक सराहनीय पहल सामने आई है। नगर के समाजसेवी अशोक अग्रवाल जिन्हें स्थानीय लोग “कंबल वाले बाबा” के नाम से जानते हैं, तथा जनपद पंचायत राजपुर के उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल द्वारा राजपुर डेली सब्जी मार्केट के पास हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी ठंडा रसना शरबत प्याऊ की व्यवस्था की गई है।

गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से यह प्याऊ शुरू किया गया है। यहां राहगीरों, मजदूरों, ग्रामीणों और बाजार आने-जाने वाले लोगों के लिए ठंडा शरबत उपलब्ध कराया जा रहा है। तपती धूप में यह पहल लोगों के लिए काफी राहत भरी साबित हो रही है, जहां दूर-दूर से लोग आकर अपनी प्यास बुझा रहे हैं।

अशोक अग्रवाल लंबे समय से समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय हैं और “कंबल वाले बाबा” के नाम से क्षेत्र में विशेष पहचान रखते हैं। वे न केवल गर्मी के मौसम में शरबत वितरण की व्यवस्था करते हैं, बल्कि नवरात्रि के अवसर पर भी श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण का आयोजन करते हैं, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं नगरवासी भाग लेते हैं।

इस पुनीत कार्य में जनपद उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल का भी सक्रिय योगदान देखने को मिल रहा है। दोनों समाजसेवियों की इस पहल को स्थानीय लोगों द्वारा सराहा जा रहा है। नागरिकों का कहना है कि इस तरह के कार्य न केवल समाज में सेवा भावना को बढ़ावा देते हैं, बल्कि जरूरतमंदों को राहत भी पहुंचाते हैं।

भीषण गर्मी के इस दौर में ठंडा रसना शरबत प्याऊ की यह व्यवस्था लोगों के लिए किसी राहत केंद्र से कम नहीं है,और समाजसेवा का यह उदाहरण अन्य लोगों को भी प्रेरित कर रहा है।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)