भीषण दुर्घटना के बाद टक्कर मारने वाले ट्रक को अज्ञात लोगों ने किया आग के हवाले,धू धू करती ट्रक जलती रही,राहगीर तमाशा देखते रहे

भीषण दुर्घटना के बाद टक्कर मारने वाले ट्रक को अज्ञात लोगों ने किया आग के हवाले,धू धू करती ट्रक जलती रही,राहगीर तमाशा देखते रहे

samacharvani.com
0



अम्बिकापुर

(समाचारवाणी) 

 आज सुबह अंबिकापुर प्रतापपुर मार्ग पर हुए भीषण सड़क दुर्घटना के बाद कर सवार एक ही परिवार के तीन लोगों की घटना स्थल पर मौत होने के बाद आज दोपहर में अज्ञात लोगों ने दुर्घटना कार्य करने वाले ट्रक को आज के हवाले कर दिया आग लगने से सड़क पर खड़ी ट्रक दूर-दूर कर जलते रही और जंगल में आग तेजी से फैलने भी लगी। आग लगाते देखकर इस मार्ग में आने जाने वाले राहगीर और वाहन चालक रुक कर ट्रक को जलते हुए देखते रहे और उन्होंने पुलिस को सूचना दी।




सरगुजा जिले में आज तड़के एक भीषण सड़क हादसा हुआ। प्रतापपुर–अंबिकापुर मार्ग पर सकालो जंगल के पास यह दुर्घटना हुई। इसमें एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, और एक घायल युवक की स्थिति चिंता जनक है जिसकी चिकित्सा चल रही है।

गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत हुए इस हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। दुप्पी चौरा रजापुर निवासी एक परिवार सुबह करीब पांच बजे कार से अंबिकापुर की ओर आ रहा था। इसी दौरान प्रतापपुर की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। 



टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। हादसे में 52 वर्षीय कईलाराम, उनकी पत्नी मानीमती (50 वर्ष) और पुत्र राहुल टोप्पो (25 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल बन गया।

आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। घटना में कार चालक सोनू केरकेट्टा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही गांधीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।


पूरे दुप्पी -चौरा गांव में शोक की लहर 

प्रारंभिक तौर पर हादसे का कारण ट्रक की तेज रफ्तार और लापरवाही बताया जा रहा है। घटना से मृतकों के गांव में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस दुखद घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।गांधीनगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)