सद्भावना चौक में महिला के साथ दुष्कर्म कर जघन्य हत्या करने वाले हैवान का सरगुजा पुलिस ने सीसी टीव्ही फुटेज किया जारी

सद्भावना चौक में महिला के साथ दुष्कर्म कर जघन्य हत्या करने वाले हैवान का सरगुजा पुलिस ने सीसी टीव्ही फुटेज किया जारी

samacharvani.com
0




अंबिकापुर 

(समाचारवाणी) 

संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के सद्भावना चौक में महिला के साथ दुष्कर्म कर जघन्य हत्या करने वाले हैवान का सरगुजा पुलिस ने सीसी टीव्ही फुटेज जारी किया है। पुलिस ने मृतिका की पहचान होने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई करते हुए शव पुत्र को सौंप दिया। गरीबी के चलते अंतिम संस्कार से असमर्थ पुत्र की मदद के लिए अनोखी सोच संस्था सामने आई और संस्था के अध्यक्ष सूर्य प्रकाश साहू के साथ सदस्यों ने शव यात्रा निकाल अंतिम संस्कार कराया, मुखाग्नि मृतिका के पुत्र ने दी। पुलिस ने आज आरोपी का नाम भी जारी किया। बताया गया कि आरोपी पांडा उर्फ मिथुन के द्वारा वारदात को अंजाम दिया गया है। जो फरार है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने हैवानियत करने के बाद एक घुमंतू महिला से तम्बाकू मांगकर खाया था।

आरोपी को पकड़ने पुलिस की 4 टीम ने झोंकी पूरी ताकत 

विदित हो कि सद्भावना चौक रिंग रोड स्थित टीटीएस फ्रेश फिश ठेला के ग्रीन शेड की आड में एक महिला का शव पड़ा हुआ था। घटना की सूचना पर 3 अप्रैल को डीआईजी और एसएसपी सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल स्वयं मौके पर पहुंचकर जायजा लिया और मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जांच के लिए चार विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया। इन टीमों में थाना कोतवाली, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय, साइबर सेल और अन्य विशेष इकाइयां शामिल हैं, जिन्हें मृतका की पहचान और आरोपी की गिरफ्तारी का दिशा-निर्देश दिया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल व आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का विस्तृत अवलोकन किया, जिसमें मृत महिला एक अन्य व्यक्ति के साथ जाती हुई दिखाई दी। 

अंबिकापुर पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए संभावित सभी ठिकानों पर लगातार छाप छापामारी कर रही है सरगुजा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,नगर पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सहित सभी अधिकारी इस मामले को लेकर सतर्क हैं और सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।



अनोखी सोच संस्था की मानवीय पहल

घटना के बाद मृतिका के पुत्र गरीबी के चलते अंतिम संस्कार की व्यवस्था करने में असमर्थ पाया गया, जिस पर शहर की अनोखी सोच संस्था ने तुरंत मदद की जिम्मेदारी ली। संस्था के अध्यक्ष सूर्य प्रकाश साहू ने सदस्यों के साथ मिलकर शव यात्रा का आयोजन किया और श्रद्धांजलि के साथ अंतिम संस्कार कराया, जिसमें मुखाग्नि मृतका के पुत्र ने दी। इस मानवीय और सामाजिक पहल ने घटना के दुखद माहौल में भी संवेदनशीलता और इंसानियत का संदेश दिया।

आमजन से अपील

सरगुजा पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि आरोपी पांडा उर्फ़ मिथुन की गिरफ्तारी के लिए किसी भी नागरिक के पास उसके संबंध में सार्थक सूचना हो तो तुरंत स्थानीय पुलिस प्राधिकारियों से संपर्क करना चाहिए। इस संबंध में निम्नलिखित संपर्क नंबर जारी किए गए हैं:

थाना कोतवाली, अंबिकापुर- 9479193508

कंट्रोल रूम, अंबिकापुर - 9479193599

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि आरोपी के बारे में मिलने वाली किसी भी सूचना तुरंत संबंधित नंबरों पर सूचित की जाए, ताकि उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जा सके।


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)