पीतल की अंगूठी के बदले सोने का मंगलसूत्र की ठगी, बलरामपुर जिले में ज्वेलरी दुकान में ठगी से सनसनी

पीतल की अंगूठी के बदले सोने का मंगलसूत्र की ठगी, बलरामपुर जिले में ज्वेलरी दुकान में ठगी से सनसनी

samacharvani.com
0

 


बलरामपुर

(समाचारवाणी) 

आज शाम राजपुर मुख्य मार्ग में प्रकाश ज्वेलर्स में पीतल की अंगूठी के बदले सोने का मंगलसूत्र की ठगी करने का मामला सामने आया है।

आज  लगभग 3:50 बजे थाना क्षेत्र राजपुर के स्टेट बैंक स्थित प्रकाश ज्वैलर्स में दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा ठगी की घटना को अंजाम दिया है। दोनों व्यक्ति दुकान में आकर मंगलसूत्र का लॉकेट देखने की बात कही, जिसके बाद दुकानदार द्वारा ₹54,690/- मूल्य का मंगलसूत्र दिखाया गया

 

         इसी दौरान अज्ञात व्यक्तियों द्वारा एक अंगूठी दिखाकर उसकी कीमत पूछी गई, जिसे दुकानदार ने लगभग ₹57,500/- मूल्य का बताया। तत्पश्चात ठगों द्वारा उक्त अंगूठी के बदले मंगलसूत्र का भुगतान करने तथा शेष ₹2,810/- राशि बाद में समायोजित करने का झांसा दिया गया। बातों में उलझाकर दोनों आरोपी समय लगभग 3:57 बजे मंगलसूत्र लेकर दुकान से फरार हो गए।

       घटना के कुछ समय बाद दुकानदार द्वारा जब उक्त अंगूठी की जांच की तो वह पीतल (नकली) की पाई गई, जिससे ठगी की पुष्टि हुई। इस प्रकार अज्ञात आरोपियों द्वारा ₹54,690/- मूल्य के मंगलसूत्र की धोखाधड़ी कर ली गई।



        दुकानदार के अनुसार दोनों आरोपी पैदल आए थे, जिससे यह संभावना व्यक्त की जा रही है कि उन्होंने अपना वाहन वहाँ से कुछ दूरी पर खड़ा किया होगा। दोनों व्यक्ति में से एक व्हाइट शर्ट ब्लू रंग का जींस तथा दूसरा सफेद काला रंग का छींट दार शर्ट व ब्लू जींस पहना हुआ है दोनों का घना दाढ़ी है।वर्तमान में पुलिस ने दोनों अज्ञात आरोपियों की पतासाजी में जुटी हुई है एवं आसपास के सीसीटीवी फुटेज का परीक्षण किया जा रहा है। 

राजपुर नेशनल हाइवे में स्टेट बैंक के सामने ठगी की वारदात होने के बाद राजपुर अंचल की सुरक्षा व्यवस्था पर चिंता देखी जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)