- आम नागरिक डायल 112 पर काॅल कर तत्काल बलरामपुर पुलिस से सहायता प्राप्त कर सकते हैं.
- केन्द्रीय गृहमंत्री माननीय श्री अमित शाह द्वारा दिनांक 18मई को संपूर्ण राज्य में 400 वाहनों को किया गया था रवाना.
अंबिकापुर
(समाचारवाणी)
जिला बलरामपुर अंतर्गत पुलिस अधीक्षक श्री वैभव बैंकर के कुशल मार्गदर्शन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विश्वदीपक त्रिपाठी के निर्देशन में जिले के पुलिस लाईन परेड ग्राउण्ड में इमरजेंसी सेवा डायल 112 सेवा शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक प्रतापपुर विधानसभा श्रीमती शकुंतला पोर्ते द्वारा 10 इमरजेेंसी डाॅयल 112 को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। साथ ही सांसद सरगुजा श्री चितामणी महाराज द्वारा उक्त कार्यक्रम में आनलाईन वर्चुअल विडीयो कॉन्फ्रेंशिग के माध्यम से समलित होकर आम जनों को संबोधित किया गया।कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल सहित गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
जिले में आमजन की सुरक्षा एवं त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित डायल 112 सेवा निरंतर प्रभावी रूप से कार्य का शुभारंभ कर दिया गया है। किसी भी आपातकालीन स्थिति जैसे फायर ब्रिगेड सेवा, सड़क दुर्घटना, एम्बुलेंस सेवा ,मारपीट, चोरी, महिला सुरक्षा, घरेलू विवाद, सड़क दुर्घटना अथवा अन्य संकट की स्थिति में आम नागरिक डायल 112 पर काॅल कर तत्काल बलरामपुर पुलिस से सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर ने बताया कि डायल 112 के माध्यम से प्राप्त सूचनाओं पर पु
लिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई की जाती है तथा पीड़ितों को समय पर सहायता उपलब्ध कराई जाती है। यह सेवा 24 घंटे संचालित रहती है और जिले के सभी क्षेत्रों में सक्रिय है।
आमजन से अपील की गई है कि किसी भी आपात स्थिति में बिना घबराए डायल 112 पर संपर्क करें तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। साथ ही फर्जी अथवा अनावश्यक काॅल करने से बचें, ताकि वास्तविक जरूरतमंदों को समय पर सहायता मिल सके। जिला पुलिस बलरामपुर नागरिकों की सुरक्षा एवं सेवा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।
उक्त कार्यक्रम में प्रतापपुर विधायक श्रीमति शकुंतला पोर्ते, पुलिस अधीक्षक श्री वैभव बैंकर, जिला वन मंडल अधिकारी श्री आलोक बाजपेयी, जिला पंचायत सीईओ श्रीमति नयनतारा सिंह, अति पुलिस अधीक्षक श्री विश्व दीपक त्रिपाठी, जिला रेडक्रॉस सोसाइटी अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल, भानुप्रकाश दीक्षित एवं जन प्रतिनिधिगण एवं पुलिस विभाग से अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री वैभव बैंकर






