अंबिकापुर -रामानुजगंज नेशनल हाईवे 343 के निर्माण में कथित तौर पर लापरवाही और गुणवत्ता के सवाल,निर्माण धीमी गति से होने और सड़कों पर उड़ते धूल के गुबार और पानी छिड़काव ना होते से परेशान नागरिकों ने आज चक्का जाम का ऐलान कर दिया..
अंबिकापुर। राजपुर
(समाचारवाणी)
अंबिकापुर- रामानुजगंज राष्ट्रीय राजमार्ग 343 पर परियों भीम कना के आसपास सड़क निर्माण में धूल उड़ाने और विलंब होने से परेशान ग्रामीण अब राष्ट्रीय राजमार्ग पर 27 मई को सुबह 10:30 बजे से 2:00 बजे तक चक्का जाम करेंगे। ग्रामीण व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों ने आज नायब तहसीलदार बरियों एवं पुलिस चौकी बरियों पहुंचकर 27 मई को सांकेतिक चक्का जाम करने सम्बंधित ज्ञापन सौंप कर कार्यवाही की मांग की है।
आज बरियों सरपंच सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों,स्थानीय नेताओं,व्यापारी वर्ग द्वारा एसडीएम राजपुर को प्रेषित ज्ञापन में बरियों,ककना, बघिमा में राष्ट्रीय राजमार्ग 343 के निर्माण की धीमी गति और नाली निर्माण कर मिट्टी छोड़ दिए जाने से आम जनों को हो रहे परेशानी के साथ तेज उड़ती धूल से बच्चों, मरीज, नागरिकों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने के साथ घर के अंदर तक धूल घुसने से आम जन जीवन अस्त व्यस्त होने और व्यापार पर प्रभाव पड़ने पर विरोध प्रदर्शित करते हुए जिला प्रशासन से अविलंब निर्माण कार्य तेजी से करने और सड़क पर उड़ते धूल में पानी का छिड़काव करने,गुणवत्तापूर्ण सड़क नाली का निर्माण करने की मांग रखी है।
परसा,बरियों, ककना, बघिमा, चांची क्षेत्र के नागरिकों ने कहा कि ठेकेदार द्वारा कई बार मांग करने के बाद भी मुख्य मार्ग में नालियों को खोद कर खुला छोड़ दिया गया है।निर्माण कार्य अधूरा है। इससे रोज दुर्घटनाएं हो रही है।तेज उड़ती धूल, वायु प्रदूषण से नागरिक, बच्चों, और बुजुर्गों, मरीज महिलाओं को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।क्षेत्र वासियों ने अविलंब अंबिकापुर से राजपुर के बीच सड़क निर्माण में तेजी लाकर बारिश से पहले सड़क निर्माण का बेस तैयार करने और नाली निर्माण व्यवस्थित और गुणवत्तापूर्ण तरीके से करने के साथ सड़क किनारे मिट्टी और निर्माण सामग्री के ढेर को हटाने की मांग भी रखी है।
ज्ञापन सौंपने गए प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से मांग की है कि अतिथि शीघ्र कर पूरा करने हेतु ठेकेदार को निर्देशित कर समय सीमा में कार्य को पूरा कराया जाए। इन्होंने ज्ञापन सौंप कर आगामी 27 मई को सुबह 10:30 बजे से 2:00 बजे दोपहर तक मुख्य मार्ग में चक्का जाम करने की चेतावनी दी है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि आंदोलन के दौरान उत्पन्न किसी भी स्थिति की पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और निर्माण एजेंसी की होगी। आज बरियों उप तहसील में नए तहसीलदार नरेंद्र कंवर को ज्ञापन सौंप कर नागरिकों ने शीघ्र उचित कार्यवाही की मांग रखी है। बरियों चौकी प्रभारी को भी चक्का जाम के संबंध में सूचित किया गया।इस अवसर पर बरियों सरपंच के साथ मुकेश गुप्ता, बृजेश मिश्रा, जितेंद्र जायसवाल, विष्णु अग्रवाल,संजय अग्रवाल, रवि शंकर टेकाम,अमित अग्रवाल, राकेश केशरी, सुदर्शन, राहुल,अजय यादव एवं ग्रामीण,व्यापारी, जनप्रतिनिधि शामिल रहे।




