बलरामपुर पुलिस ने नशीले इंजेक्शन तस्करी के आरोपी राहुल गुप्ता पिता अवध बिहारी गुप्ता,उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम नर्मदापुर थाना कमलेश्वपुर जिला सरगुजा को भेजा सलाखों के पीछे. झारखण्ड के गढ़वा से हिल स्टेशन मैनपाट तक नशे का फैला कारोबार..
अंबिकापुर
(समाचारवाणी)
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 17मई को रात्रि 1बजे थाना बलरामपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की दो व्यक्ति एक मोटरसाइकिल में गढ़वा से भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन लेकर अंबिकापुर जा रहे हैं तथा कुछ देर में बलरामपुर पहुंचने वाले हैं प्राप्त मुखबिर सूचना पर विधिवत कार्यवाही करते हुए नेशनल हाईवे मुख्य मार्ग पर स्टाफ के द्वारा कार्यवाही की गई।इस दौरान रामानुजगंज की ओर से एक मोटरसाइकिल जिसमें दो व्यक्ति बैठे हुए थे स्टाफ को आते हुए दिखाई दिए,जिसे रोकने के लिए पुलिस स्टाफ एवं गवाहों के द्वारा प्रयास किया गया। दोनों अपराधी अपने मोटरसाइकिल को तेजी से भागकर फरार हो गए।तत्पश्चात टीम द्वारा उक्त संदेही व्यक्तियों का पीछा किया गया। जिसमें एक व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल हो गया,तथा एक व्यक्ति मोटरसाइकिल एवं संदिग्ध सामग्री के साथ पकड़ा गया।
दूसरा आरोपी हुआ फरार, पुलिस हुई सक्रिय
उक्त व्यक्ति को मुखबिर सूचना से अवगत करा कर विधिवत कार्रवाई की गई जिसमें उक्त व्यक्ति के कब्जे से 481 Buprenirphine injection एवं 504 नग pheniramine maleate injection बरामद कर जप्त किया गया।आरोपीगण का कृत्य धारा 21(b) NDPS act के तहत दंडनीय अपराध का घटित करना पाए जाने पर अपराध क्रमांक 81/2026 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है । विवेचना के दौरान 01 आरोपी राहुल गुप्ता पिता अवध बिहारी गुप्ता उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम नर्मदापुर थाना कामलेश्वपुर जिला सरगुजा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है । घटना में संलिप्त अन्य आरोपीगण की तलाश की जा रही है।नशे के इस नेटवर्क के प्रमुख सूत्रधारों तक अभी पुलिस नहीं पहुंची है।



