बलरामपुर में सीन ऑफ क्राइम फॉरेंसिक मोबाइल वाहन का किया गया शुभारंभ

बलरामपुर में सीन ऑफ क्राइम फॉरेंसिक मोबाइल वाहन का किया गया शुभारंभ

samacharvani.com
0

अपराध अनुसंधान के लिए बलरामपुर -रामानुजगंज जिले को मिली अत्याधुनिक वैन. सांसद सरगुजा श्री चिंतामणि महाराज ने किया वर्चुअल उद्घाटन..लैब आन व्हील्स-घटनास्थल से न्याय तक, अब घटनास्थल पर ही वैज्ञानिक जाॅंच होगी..



 अंबिकापुर 

 (समाचारवाणी) 

बलरामपुर जिले में अपराध अन्वेषण में स्वरित विश्लेषण एवं सुविधा के लिए सीन ऑफ क्राइम फॉरेंसिक मोबाइल वाहन का शुभारंभ आज एक गरिमामयी समारोह में सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज द्वारा वर्चुअल तरीके से एवं बलरामपुर कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी द्वारा विधिवत हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस अवसर पर बलरामपुर पुलिस अधीक्षक श्री वैभव बैंकर, डीएफओ श्रीआलोक बाजपेयी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विश्वदीपक त्रिपाठी मौजूद रहे।

  आज दिनांक 23 मई, 2026 को जिला बलरामपुर में सीन ऑफ क्राइम फॉरेंसिक मोबाइल वाहन का शुभारंभ किया गया।  सीन ऑफ क्राइम फॉरेंसिक मोबाइल वाहन को श्री चिंतामणि महाराज, सांसद सरगुजा के द्वारा वर्चुअल (VC) के माध्यम से तथा कलेक्टर बलरामपुर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी  एवं पुलिस अधीक्षक, बलरामपुर श्री वैभव बैंकर एवं वनमंडलाधिकारी बलरामपुर श्री आलोक बाजपेयी की गरिमामयी उपस्थिति में पुलिस लाइन बलरामपुर के परेड ग्राउंड में कार्यक्रम आयोजित कर भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन गृह (पुलिस) विभाग द्वारा सटीक जांच, त्वरित न्याय, सुरक्षित समाज की दिशा में नई पहल देने के उद्देश्य से प्रदत्त सीन ऑफ क्राइम फॉरेंसिक मोबाइल वाहन का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर किया गया।




पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए  कहा गया है कि इन तकनीकों एवं उपकरणों के माध्यम से घटनास्थल पर ही प्राथमिक वैज्ञानिक परीक्षण, साक्ष्य संरक्षण, डिजिटल डेटा अधिग्रहण, फिंगरप्रिंट विकास, नारकोटिक्स परीक्षण तथा chain of custody compliant evidence packaging जैसी महत्वपूर्ण कार्यवाहियाँ तत्काल संपादित की जा सकेंगी।


उक्त कार्यक्रम के दौरान रक्षित निरीक्षक श्री विमलेश कुमार देवांगन एवं मुख्यालय के नजदीकी थाना चौकी प्रभारी व विवेचकगण एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी शामिल रहे।




Editor - S. tiwari 

(Samachar vani news ambikapur)

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)