सर्व ब्राह्मण सभा ने कलेक्टर बलरामपुर का किया अभिनन्दन

सर्व ब्राह्मण सभा ने कलेक्टर बलरामपुर का किया अभिनन्दन

samacharvani.com
0

 



बलरामपुर

(समाचारवाणी) 

 सर्व ब्राह्मण समाज जिला बलरामपुर ने गुरुवार को जिला अध्यक्ष बीएन द्विवेदी के नेतृत्व में कलेक्टर बलरामपुर श्रीमति चंदन संजय त्रिपाठी से मुलाकात की। समाज के लोगों ने बलरामपुर जिले की विभिन्न समस्याओं से कलेक्टर को अवगत कराया। शिष्टाचार भेंट भी की। प्रतिनिधि मंडल ने बलरामपुर जिले की समस्या समाधान की उम्मीद करते हुए और विकास कार्यों हेतु उन्हें शुभकामनायें दीं।

मुलाकात के दौरान कलेक्टर ने कहा कि बलरामपुर की प्रकृति और वन संपदा को देखते हुए अलग-अलग क्षेत्रों में काम होगा। जिले के विकास में सभी लोगों की भागीदारी रहेगी। समाज के लोगों की भागीदारी भी रहेगी। शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं बलरामपुर के सभी क्षेत्रों तक पहुंचाई जाएंगी। विकास कार्य किए जाएंगे। आने वाले समय में सभी समाज के प्रमुखों से भी मुलाकात होगी। सभी के हित में काम किया जाएगा। इस दौरान बृज नारायण द्विवेदी, एसएन चौबे, गोपाल कृष्णा मिश्रा, भानु प्रकाश दीक्षित, अधिवक्ता श्याम बिहारी पाठक, गिरजानंद पाठक, सुदेश्वर तिवारी, धुरंधर तिवारी, जिला उपाध्यक्ष सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।




एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)