राजपुर। बलरामपुर
(समाचारवाणी)
सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज आज अपने शंकरगढ़ प्रवास के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग 343 पर उड़ते धूल और तेज रफ्तार वाहनों से आम जनों को होने वाली परेशानी को पास से देखा और स्वयं वीडियो बनाकर नेशनल हाईवे के अधिकारियों को भेजो सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज ने मोबाइल से तत्काल अधिकारियों से संवाद कर राष्ट्रीय राजमार्ग 343 में हो रहे हैं निर्माण कार्य के बीच में लगातार पानी छिड़काव करने के निर्देश दिए ताकि आम जनता को उड़ते धूल से कोई परेशानी ना हो और जन जीवन सामान्य बना रहे इन्होंने नेशनल हाईवे के अधिकारियों से समय सीमाओं में गुणवत्ता पूर्ण सड़क निर्माण के लिए आवश्यक कदम उठाने के लिए चर्चा करते हुए बारिश से पहले तेजी से कार्य करने हेतु प्रेरित किया।
राजपुर के नागरिकों ने सांसद के प्रति जताया आभार..
पिछले दिनों आम जनता द्वारा राजपुर नगर पंचायत की सीमा में ऊंचे नाली निर्माण में आम जनों और व्यापारियों को हो रहे परेशानी को देखते हुए नाली की ऊंचाई कम करने हेतु राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों से चर्चा की गई थी। राजपुर के नागरिकों के आग्रह पर चिंतामणि महाराज ने स्वयं स्थल निरीक्षण करके राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को यथासंभव ऊंचाई कम करने के निर्देश दिए थे,और इस पर एक सार्थक संवाद स्थापित किया था। उनके पहल से नागरिकों को राहत मिली।
आज राजपुर के नागरिकों ने स्थानीय विश्रामगृह में सांसद चिंतामणि महाराज से मुलाकात की और उनके त्वरित पहल के लिए उनका धन्यवाद ज्ञापित किया। सांसद ने राजपुर वीडियो से कहा कि वह उनकी हर समस्या में उनके साथ खड़े हैं और किसी भी परेशानी में पेशवा पाल करेंगे इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, पार्षद, राजपुर के दुकानदार,आम नागरिक उपस्थित रहे।




