शंकरगढ़। अंबिकापुर
(समाचारवाणी)
विकासखंड शंकरगढ़ के ग्राम पंचायत दोहना में आयोजित सुशासन तिहार समाधान शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल सामरी विधायक श्रीमती उद्देश्वरी पैकरा ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ग्रामीणों के विकास और समस्या समाधान हेतु सुशासन त्यौहार के माध्यम से आम जनों से संवाद स्थापित कर रही है। इससे जहां विकास कार्यों की मैदानी स्थिति सामने आएगी, वहीं ग्रामीणों की शिकायतों और समस्याओं पर त्वरित गति से पहला हो सकेगा।
इस समाधान शिविर में आमजनों की समस्याओं का निराकरण किया गया तथा उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने का कार्य किया गया। यह शिविर शासन और जनता के बीच संवाद स्थापित करने एवं त्वरित समाधान प्रदान करने का एक सशक्त माध्यम बना।कार्यक्रम संयोजन मुख्य कार्यपालन अधिकारी वेद प्रकाश पाण्डेय ने किया।
इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य,जनप्रतिनिधि गण, भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी गण, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।









