अवैध खनिज परिवहन पर प्रशासन की कार्रवाई,तीन हाइवा वाहन जब्त

अवैध खनिज परिवहन पर प्रशासन की कार्रवाई,तीन हाइवा वाहन जब्त

samacharvani.com
0

 

 


बलरामपुर

(समाचारवाणी) 

कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशन में जिले में अवैध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखते हुए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में विगत दिवस खनिज अधिकारी के नेतृत्व में खनिज अमला द्वारा विभिन्न स्थानों पर खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर कार्रवाई की गई।



खनिज विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से गिट्टी का परिवहन करते हुए राजपुर , बरियों एवं पास्ता से कुल तीन हाइवा वाहनों को जब्त किया गया। जब्त सभी वाहनों को बरियों एवं पस्ता थाना की अभिरक्षा में सुपुर्द किया गया। जब्त वाहनों के मालिकों के विरुद्ध खनिज नियमों के अंतर्गत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। 

प्रशासन द्वारा जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)