भव्यता और पारंपरिक उत्सव के साथ मनेगा गंगा दशहरा पर्व

भव्यता और पारंपरिक उत्सव के साथ मनेगा गंगा दशहरा पर्व

samacharvani.com
0

भव्यता और पारंपरिक उत्सव के साथ मनेगा गंगा दशहरा पर्व..



रामानुजगंज 

(समाचारवाणी) 

 छत्तीसगढ़ झारखण्ड बॉर्डर पर एक सांस्कृतिक परंपरा भव्य तरीके से कल मनाई जायेगी।रामानुजगंज में गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर दिशा में बहने वाली कन्हर नदी तट पर आयोजित होने वाली भव्य गंगा आरती को लेकर व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस वर्ष आयोजन को विशेष रूप देने के लिए नगर पालिका प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा व्यापक  तैयारियां की जा रही हैं।

   इसी क्रम में नगर पालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने पार्षदों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ मां महामाया मंदिर स्थित छठ घाट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आयोजन की तैयारियों को लेकर मौके पर विस्तृत चर्चा की गई। इस बार के आयोजन में पहली बार गंगा आरती के लिए काशी से आए ब्राह्मणों की टोली द्वारा बनारस के प्रसिद्ध अस्सी घाट की तर्ज पर भव्य रूप से की जाएगी। इसके लिए घाट परिसर को आकर्षक ढंग से सजाने के साथ-साथ विशेष साफ-सफाई की व्यवस्था भी की जा रही है। आयोजन स्थल पर प्रकाश व्यवस्था, रंग-बिरंगी सजावट एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं का भी ध्यान रखा जा रहा है। नगर के जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों ने स्वयं घाट पहुंचकर साफ-सफाई अभियान चलाया और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)