राजपुर। बलरामपुर
(समाचारवाणी)
राजपुर शहर में पेंच रिपेयरिंग कार्य में मानकों की अनदेखी कर जेसीबी से सड़क मरम्मत किए जाने की शिकायत के बावजूद ठेकेदार एवं विभागीय अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई।
इसी लापरवाही और मनमानी के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा आज अनुविभागीय अधिकारी एवं थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर 5 जून 2026 (शुक्रवार) को नवकी मोड़, राजपुर में धरना प्रदर्शन एवं सांकेतिक चक्का जाम की सूचना दी गई।
ब्लॉक अध्यक्ष नीरज तिवारी ने आज कहा कि सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार, लापरवाही और मनमानी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कांग्रेस पार्टी जनता के हित में इसका पुरजोर विरोध करती है। इस दौरान कांग्रेस जिला प्रवक्ता सुनील सिंह अधिवक्ता, जीतेन्द्र गुप्ता सहित कांग्रेसी कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।





