प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बरियों में अग्निशमन, आपातकालीन सुरक्षा के लिए दिया गया प्रशिक्षण

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बरियों में अग्निशमन, आपातकालीन सुरक्षा के लिए दिया गया प्रशिक्षण

samacharvani.com
0

 



राजपुर। बलरामपुर 

(समाचारवाणी) 

बलरामपुर कलेक्टर श्रीमती संजय चंदन त्रिपाठी के निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बलरामपुर डॉ. विजय कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा खंड चिकित्सा अधिकारी राजपुर डॉ रमेश जायसवाल के नेतृत्व में जिला अग्नि शमन  अधिकारी सरगुजा एवं उनकी  टीम द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर के अन्तर्गत समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं समस्त आयुष्मान आरोग्य मंदिरो को अग्नि शमन से सुरक्षा एवं बचाव हेतु प्रशिक्षण का आयोजन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बरियों में  आज किया गया।



 इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 48 बैच सब फायर ऑफिसर गुलशन कुमार तिवारी प्रभारी फायर स्टेशन सरगुजा ने सभी अधिकारी एवं कर्मचारी को विस्तृत रूप से सैद्धांतिक एवं प्रत्यक्ष रूप से डेमो दिखाकर अग्निशमन सुरक्षा जागरूकता एवं प्रशिक्षण प्रदान किया! 

       प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बरियों के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अवधेश साहू ने बताया कि यह प्रशिक्षण सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के स्टॉफ के लिए अति महत्वपूर्ण होता है साथ ही उन्होंने सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिर में फायर एक्टिंग्विशर रखने तथा जरूरत पड़ने पर उपयोग करने के निर्देश दिए।









एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)