राजपुर। बलरामपुर
(समाचारवाणी)
नगर पंचायत राजपुर के पार्षद राजन त्रिपाठी ने राजपुर नगर पंचायत में एल्डर मैन नियुक्ति पर गंभीर सवाल उठाते हुए इस मनोनियन को नियम विरुद्ध बताते हुए कार्यवाही की मांग की है.
अपने प्रेस नोट में पार्षद ने कहा कि देर शाम को दो साल बाद सरकार द्वारा सभी नगर पंचायत में एल्डरमैन की नियुक्ति 2 साल बाद की गई। इसमें एक बहुत ही बेहतरीन कारनामा सरकार का देखने को मिला।जिसमें राजपुर जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोटागहना के उप सरपंच को नगर पंचायत का एल्डरमैन में नियुक्त किया गया और एक व्यक्ति को एल्डरमैन बनाया गया है, जो की छत्तीसगढ़ शासन द्वारा गौ सेवा आयोग पशुधन विभाग द्वारा विकासखंड स्तरीय समिति के अध्यक्ष है। यह भाजपा सरकार का अजूबा माना जा सकता है। क्योंकि एक व्यक्ति को जो कि पहले से निर्वाचित है वह मनोनीत कैसे हो सकता है। साथ ही यह भी देखने को मिल रहा है कि नगर पंचायत चुनाव के बाद कई लोगों से वादे किए गए थे कि एल्डरमैन बनाया जाएगा और कुछ लोगो की लगभग 17 ,18 लोगो की सूची भी वायरल हुई थी। लेकिन सूची आने के बाद लोगों को निराशा ही हाथ लगी।
साथ ही यह भी सुनने में हमेशा आता रहा कि भाजपा सरकार है मुख्यमंत्री आदिवासी हैं आदिवासियों के हित की बात होगी और एक आदिवासी वर्ग से एल्डरमैन बनाना है जो कि काफी चर्चा का विषय रहा था। लेकिन सूची में ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिला। इन्होंने कहा कि लगता है कि यह भी एक बहुत बड़ा अच्छा छलावा है। सरकार के नाकामी और कारनामे में धीरे-धीरे जनता के सामने उजागर हो रहे हैं। अब देखना है कि आगे क्या होता है। राजन त्रिपाठी ने कहा कि मैं यह कहना चाहूंगा की जो नियुक्त हुए हैं उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं और क्यों नहीं हो पाए वह धैर्य रखें और समय का इंतजार करें हम और चिंता करेंगे।


