शंकरगढ़ जमड़ी में एचपीसीएल के नवीन पेट्रोल पंप “महावीर फ्यूल्स” का हुआ शुभारंभ

शंकरगढ़ जमड़ी में एचपीसीएल के नवीन पेट्रोल पंप “महावीर फ्यूल्स” का हुआ शुभारंभ

samacharvani.com
0




शंकरगढ़। बलरामपुर 

(समाचारवाणी) 

शंकरगढ़ विकासखंड के ग्राम जमड़ी में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के नवीन आउटलेट “महावीर फ्यूल्स” का भव्य शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक श्रीमती उदेश्वरी पैकरा जी के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ।

इस अवसर पर शंकरगढ़ जनपद पंचायत के अध्यक्ष श्री चिंतामणि भगत, राजपुर जनपद पंचायत के अध्यक्ष श्री विनय भगत, उपाध्यक्ष श्री आकाश अग्रवाल, प्रतिष्ठित समाजसेवी श्री अशोक अग्रवाल, श्री सुभाष अग्रवाल, श्री राकेश अग्रवाल, श्री अनुप अग्रवाल, भाजपा मंडल महामंत्री शंकरगढ़ श्री मोनू अग्रवाल, जनपद सदस्य श्री तिला साय,श्री भोला खान, श्री योगेश यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्रीमती उदेश्वरी पैकरा ने कहा कि इस पेट्रोल पंप के प्रारंभ होने से क्षेत्रवासियों, विशेषकर किसानों को बड़ी सुविधा प्राप्त होगी। डीजल की उपलब्धता को लेकर जो समस्याएं सामने आ रही थीं, उन्हें दूर करने में यह आउटलेट महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।



उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अतिथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के किसानों की सुविधा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। ग्रामीणों ने भी इस सुविधा के लिए आभार व्यक्त किया और इसे क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात बताया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति ने इसे एक यादगार आयोजन बना दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)