प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के यशस्वी जीवन हेतु आयोजित पूजा-अर्चना एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल सरगुजा सांसद चिंतामणि महराज एवं विधायक उद्देश्वरी पैकरा ने कार्यकर्ताओं को दिया संदेश

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के यशस्वी जीवन हेतु आयोजित पूजा-अर्चना एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल सरगुजा सांसद चिंतामणि महराज एवं विधायक उद्देश्वरी पैकरा ने कार्यकर्ताओं को दिया संदेश

samacharvani.com
0



राजपुर।अंबिकापुर 

(समाचारवाणी) 

राजपुर स्थित मां महामाया मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी  के देश सेवा के 12 वर्ष के सफल एवं गौरवपूर्ण कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में उनके दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं यशस्वी जीवन की कामना की गई। उनके यशस्वी जीवन हेतु आयोजित पूजा-अर्चना एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम में सांसद सरगुजा चिंतामणि महराज एवं सामरी विधायक श्रीमती उद्देश्वरी पैकरा सम्मिलित हुईं ।





इस अवसर पर सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल , जिला महामंत्री संजय सिंह , प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा मुन्ना लाल चौधरी,विधायक प्रतिनिधि प्रवीण अग्रवाल, शिवनाथ जायसवाल ,  शशिकला भगत, रवि प्रताप सिंह, धरम सिंह, संतोष तिवारी,सहित पार्टी पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। उपस्थित जनों, भाजपा कार्यकर्त्ता, पदाधिकारी ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घ एवं सफल जीवन की मंगलकामना करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।






एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)