कार के माध्यम से झारखंड की ओर से जशपुर के रास्ते में अंबिकापुर की ओर ला रहे नशीली इंजेक्शन की तस्करी में सम्मिलित पांच आरोपी गिरफ्तार, जशपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता

कार के माध्यम से झारखंड की ओर से जशपुर के रास्ते में अंबिकापुर की ओर ला रहे नशीली इंजेक्शन की तस्करी में सम्मिलित पांच आरोपी गिरफ्तार, जशपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता

samacharvani.com
0


जशपुरनगर 

(समाचारवाणी) 

 जशपुर पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए आज तस्कर गिरोह के पांच आरोपियों को जशपुर सीमा पर अंबिकापुर आते हुए पकड़ा और उनके कब्जे से बड़ी मात्रा में नशीली इंजेक्शन और दवाइयां मिली। जशपुर पुलिस ने पांचो आरोपियों  पर कार्यवाही कर उनके नेटवर्क के बारे में पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस मितान टीम के सहयोग से ग्राम हाथीसार (किनकेल) के जंगल से दबोचे गये तीन आरोपी,एवं एक फरार आरोपी को अंबिकापुर से गिरफ्तार किया गया, साथ ही नशीली इंजेक्शन उपलब्ध कराने वाला आरोपी मो. शमशेर खान तिगरा (झारखंड) से गिरफ्तार हुआ .

 आरोपियों के कब्जे से कुल नशीला इंजेक्शन Rexogesic (buprenorphine Injection 865 ML)  एवं Avill (Pheniramine Maleate Injection -  1200 शीशी  कुल 12850 ML कीमती रू. 81,150 का नशीला पदार्थ व 6500 रू. नगद जप्त हुएऔर आरोपीगणों के विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली जशपुर में अप.क्र. 177/26 धारा 21(ग) एनडीपीएस एक्ट का अपराध दर्ज किया गया।





 



कैसे पकडे गए आरोपी..

9जून की दरम्यानी रात्रि में सिटी कोतवाली जशपुर की पुलिस टीम सारूडीह की ओर गश्त पेट्रोलिंग कर रही थी, इसी दौरान सारूडीह रोड में एक अज्ञात कार आया और पुलिस को देखकर संदिग्ध तरीके से जंगल की ओर भागने लगा। पुलिस द्वारा काफी देर तक पीछा करने पर एवं दबाव बढ़ने पर कार को जंगल किनारे खड़ी कर भाग खड़े हुए । इस कार्यवाही के दौरान ग्राम में मौजूद पुलिस मितान की टीम को भी मौके पर बुलाया गया एवं उनकी सहायता से हाथीसार जंगल में चारों ओर घेराबंदी की गई एवं काफी मषक्कत के पश्चात् छिपे हुये 3 आरोपियों दीपक लकड़ा, अमन सिंह एवं आलोक साय को पकड़कर पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।

भारी मात्रा में नशे का सामान हुआ बरामद..

    पुलिस द्वारा कार की तलाशी लेने पर उक्त कार से भारी मात्रा में अलग-अलग कंपनी जिसमें rexogesic (Buprenorphine Injection IP 0.3 mg/ml) का कुल 440 नग Ampoule मे प्रत्येक में 02-02 एमएल कुल 880 एमएल कीमती रू. 22,000 रू. एवं अन्य दूसरे प्लास्टिक बोरी में Avill (Pheniramine Maleate Injection IP) का 450 नग नशीला इंजेक्शन प्रत्येक 10 एम.एल. कुल 4500 एम.एल. कुल कीमती 9,900 तथा दो नग मोबाईल एवं तस्करी में प्रयुक्त मारूती सेलेरियो कार को जप्त किया गया। 

     पूछताछ में आरोपियों ने उक्त नशीला इंजेक्शन को झारखंड निवासी मो. शमशेर खान के पास से 60 हजार रू. में खरीदना बताये, शमशेर खान के कब्जे से 750 नग नशीला इंजेक्शन एवं विक्रय में से बचे हुये 05 हजार रू. एवं तस्करी में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त कर उसे अभिरक्षा में लेकर गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही 01 आरोपी अरूण राम घटना के बाद से फरार चल रहा था, उसे भी पतासाजी कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों का कृत्य धारा धारा 21(ग) एनडीपीएस का अपराध करना पाये जाने पर उन्हें दिनांक 09.06.2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। 

    उक्त कार्यवाही में एसडीओपी जशपुर श्री परमा, उप पुलिस अधीक्षक श्री के.आर. चौहान, निरीक्षक मोरध्वज देखमुख, उप निरीक्षक खोमराज ठाकुर, पीएसआई लक्ष्मी मरकाम, पीएसआई जितेन्द्र साहू, आर. रवि राम, आर. 58 उपेन्द्र सिंह, न.सै. रवि डनसेना, न.सै. थानेष्वर देषमुख का सराहनीय योगदान रहा है।  

 डीआईजी एवं एसएसपी जशपुर डाॅ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि:- ” *नशे की तस्करी में सम्मिलित रहे उक्त आरोपियों को पुलिस मितान के सहयोग से उक्त आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिला है, जिले में नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।



गिरफ्तार आरोपी का नाम:-

1. दीपक लकड़ा उम्र 32 साल निवासी सिंगीटाना थाना लखनपुर जिला सरगुजा छ.ग.।

2. अमन सिंह उम्र 30 साल निवासी विशुनपुर अंबिकापुर जिला सरगुजा छ.ग.।

3. आलोक साय उम्र 29 साल निवासी भगवानपुर चौक वार्ड न. 02 गांधीनगर जिला सरगुजा छ.ग.। 

4. अरूण राम उम्र 29 साल निवासी सुभाष नगर अंबिकापुर जिला सरगुजा छ.ग.।

5. मो. शमशेर खान उम्र 48 साल निवासी तिगरा थाना जारी जिला गुमला (झारखंड)




एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)