बरियों। राजपुर
(समाचारवाणी)
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बरियों जिला बलरामपुर में सामूहिक योगाभ्यास किया गया। इस कार्यक्रम में जिला पंचायत बलरामपुर की सदस्य श्रीमती अनार देवी, जनपद पंचायत सदस्य राजपुर श्री कमला प्रसाद, जिला बलरामपुर किसान मोर्चा के अध्यक्ष श्री मुकेश गुप्ता, बरियो के मंडल अध्यक्ष श्री जितेंद्र जायसवाल, बारियों मंडल के महामंत्री श्री सुनील जायसवाल, ग्राम पंचायत बारियों के सरपंच श्री रवि टेकाम, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बरियों के डॉ अवधेश साहू,स्टॉफ तथा समस्त ग्रामवासियों ने मिलकर सामूहिक योगाभ्यास किया।
श्री प्रवीण चौबे ने सभी जनसमूह को योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया और योग के महत्व समझाते हुए प्रतिदिन योग करने का आव्हान किया।इस अवसर पर संबोधित करते हुए जनप्रतिनिधियों द्वारा बताया गया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का सपना भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने साकार किया और उन्हीं की प्रेरणा से आज के दिन पूरा विश्व एक साथ योग करता है।इसके पश्चात नशा मुक्ति के लिए सभी ने प्रण लिया। अंत में चना और गुड़ खिलाकर कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बरियों के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ अवधेश साहू ने किया।





