राजपुर।बलरामपुर
(समाचारवाणी)
जिला कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देश एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नयन तारा सिंह तोमर के मार्गदर्शन में आज ग्राम सभा के अवसर पर ग्राम पंचायत झींगो में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत राजपुर संजय दुबे द्वारा ग्राम सभा में उपस्थित लोगों को ठोस अपशिष्ठ प्रबंधन के साथ 5%मॉडल अपनाकर खेतों में जल संरक्षण हेतु प्रेरित किया गया। सभी ग्राम वासियों ने जल संरक्षण की संरचना निर्माण कराकर बारिश के पानी को रोकने और पर्यावरण सुरक्षा के लिए पेड़ लगाने का भी संकल्प लिया जिनको ग्राम में जागरूकता रैली में बड़ी संख्या में ग्रामीणों में हिस्सा लिया।
जनपद पंचायत राजपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने ठोस आपशिष्ट प्रबंधन के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुए सभी ग्राम वासियों से आग्रह किया गया कि, चार तरह के कचरे को इकटठा करना है, और उसका समुचित निपटान करना है।कचरा कलेक्शन हेतु ग्राम से यूजर चार्ज लेने के, कर संग्रहण के सम्बन्ध में बताया गया, जिससे ग्रामवासियों ने सहमति भी दी। तत्पश्चात प्रधान मंत्री आवास में मिस्त्री एवं सामग्री की उपलब्धता पर उनसे चर्चा की गई। साथ ही पेयजल भूजल स्तर में बढ़ोतरी के लिए 5% मॉडल अपनाकर जलस्तर बढ़ाने की बात पर ग्रामवासियों को प्रेरित किया गया।
जल संरक्षण 5%मॉडल अपनाने, वर्षा जल संग्रह, जल स्तर बढ़ाने, शुद्ध पेयजल हेतु सभी उपाय हेतु ग्रामीणों से सहमति ली गई। ग्राम सभा में उपस्थित लोगों को स्वच्छ्ता शपथ, नशा मुक्ति शक्य, जल संरक्षण एवं संवर्धन हेतु शपथ दिलाई गई।
गाँव का पानी गाँव में, नारों गीतों के साथ निकली रैली, पानी बचाने हेतु लिया संकल्प..
राजपुर के पास झींगो में स्वच्छता रैली का भी आयोजन किया गया, जिसमें ग्राम झींगो के ग्रामीणों, महिलाओ ने बड़े उत्साह से भाग लिया। इस कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी संजय दुबे के साथ कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा, वरिषठ करारोपण अधिकारी फूलमोहन राम , ग्रामपंचायत सचिव, सरपंच, मनरेगा की टीम एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए।झींगो ग्राम पंचायत के गली मोहल्ले में रैली निकालकर नारों और गीतों के द्वारा स्वच्छता अभियान ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं जल संरक्षण बारिश का पानी बचाने का संदेश दिया गया। झींगो ग्राम के महिलाओं ने भी रैली में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और बारिश में अपने खेतों पर जल संरक्षण हेतु संरचना निर्माण पर सहमति प्रदान की।







