अवैध रूप से पशुओं का परिवहन एवं क्रूरता करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अवैध रूप से पशुओं का परिवहन एवं क्रूरता करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

samacharvani.com
0

 




राजपुर। बलरामपुर 

(समाचारवाणी) 

बलरामपुर जिले के थाना राजपुर पुलिस द्वारा पशुओं के प्रति क्रूरता एवं अवैध परिवहन के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 11 जून 2026 की रात्रि में पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम गोपालपुर क्षेत्र में एक पिकअप वाहन में पशुओं को अवैध रूप से भरकर परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर थाना राजपुर पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर जांच की गई।

जांच के दौरान एक पिकअप वाहन क्रमांक UP-65 QT-1375 को रोककर तलाशी ली गई। वाहन में पशुओं को अत्यंत क्रूर एवं अमानवीय तरीके से ठूंस-ठूंस कर भरा गया था। पूछताछ में वाहन चालक ने अपना नाम अशोक गिरी पिता सुरेश गिरी, उम्र 50 वर्ष, निवासी ग्राम डवरी कला, थाना बबुरी जिला चंदौली (उत्तर प्रदेश) बताया।



आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह उक्त पशुओं को उत्तर प्रदेश मिर्जापुर  परिवहन कर ले जा जाना बताया मौके पर निरीक्षण के दौरान वाहन में कुल 06 नग मवेशी क्रूरतापूर्वक बंधे हुए पाए गए। घटना स्थल के आसपास तलाशी के दौरान अन्य 06 नग मवेशी भी बरामद किए गए, जिन्हें वाहन से उतारकर बांध दिया गया था। इस प्रकार कुल 12 नग मवेशी पुलिस द्वारा बरामद किए गए।

प्रथम दृष्टया आरोपी द्वारा पशुओं के परिवहन संबंधी वैधानिक प्रावधानों का उल्लंघन करना तथा पशुओं के प्रति क्रूरता किया जाना पाए जाने पर थाना राजपुर में अपराध क्रमांक 147/2026 पंजीबद्ध कर छत्तीसगढ़ पशु परिरक्षण अधिनियम, 2024 की धारा 4, 6, 10, पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 की धारा 11(1)(D) तथा धारा 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत अपराध दर्ज किया गया।


पुलिस द्वारा आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश एवं घटना से संबंधित अन्य पहलुओं की जांच जारी है।

पुलिस की अपील

जिला पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि पशुओं के अवैध परिवहन, पशु तस्करी अथवा पशुओं के प्रति क्रूरता से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल निकटतम थाना अथवा पुलिस कंट्रोल रूम को दें, ताकि ऐसे अपराधों के विरुद्ध प्रभावी एवं त्वरित कार्रवाई की जा सके।

कार्यवाही में थाना प्रभारी राजपुर भारद्वाज सिंह के निर्देशन में स उ नि राजेश पांडे, अशोक तिर्की आरक्षक रूपेश गुप्ता ललन यादव ,राजेश कुमार, सैनिक धर्मेंद्र यादव सक्रिय रहे!

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)