अंबिकापुर
(समाचारवाणी)
शहर के प्रतापपुर नाका निवासी एवं प्रतिष्ठित दुबे परिवार के मुखिया श्री हरिवंश दुबे की गोद में पले-बढ़े,श्री एस.डी. दुबे एवं श्रीमती लता दुबे के पोते तथा प्रतापपुर नाका निवासी श्री हरिकांत पांडेय एवं श्रीमती मधु पांडेय के पोते अथर्व धर दुबे को इंटरनेशनल चैंपियन अवार्ड मिला है ।अमेरिका में परिवार के साथ रहने वाले अथर्व बहुमुखी प्रतिभा संपन्न हैं, और इनके दादाजी दादीजी ,एवं मातापिता से अच्छे संस्कार मिल रहे हैं। ये परिवार अमेरिका में रहकर भी भारतीय सभ्यता संस्कृति, परम्पराओं से जुड़ा है।
बालक अथर्व धर दुबे के माता-पिता श्रीमती पूजा पांडेय एवं विवेक धर दुबे अमेरिका में रहकर अपने बच्चों की पढ़ाई करा रहे हैं। बालक अथर्व धर दुबे अमेरिका में अभी क्लास 6th(छठवीं)में पढ़ाई कर रहे हैं। उन्हें यह प्रतिष्ठित पुरस्कार उनकी कुशाग्र बुद्धि एवं उच्च प्रतिभा के कारण प्रदान किया गया।
बालक अथर्व पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी उच्च प्रतिभा रखते हैं तथा भारतीय सभ्यता और संस्कार की अद्भुत मिसाल पेश करते हैं।अमेरीका की धरती पर भारतीय पारिवारिक सनातन परंपराओं तथा भारतीय संस्कारों का पालन करते हुए घर में उपस्थित सभी बड़ों को चरण छूकर प्रणाम करना इनकी आदत में शुमार है। सुबह एवं सायं काल दोनों ही टाइम अपने देवी देवताओं की आराधना करना यह कभी नहीं भूलते हैं।






