मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले आरोपियों के नेटवर्क को किया गया ध्वस्त, 16 करोड़ के गांजा तस्करी में संलिप्त उड़ीसा राज्य के 4 और आरोपियों को किया गया गिरफ्तार, पूर्व में 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है सलाखों के पीछे.

मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले आरोपियों के नेटवर्क को किया गया ध्वस्त, 16 करोड़ के गांजा तस्करी में संलिप्त उड़ीसा राज्य के 4 और आरोपियों को किया गया गिरफ्तार, पूर्व में 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है सलाखों के पीछे.

samacharvani.com
0







अंबिकापुर। बलरामपुर 

(समाचारवाणी) 
  • बलरामपुर पुलिस एवं एसटीएफ भूवनेश्वर उडीसा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही के दौरान मादक पदार्थ गांजा तस्करी के मामले में  बड़ी सफलता मिली है .मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले आरोपियों के नेटवर्क को ध्वस्त किया गया. 16 करोड़ के गांजा तस्करी में संलिप्त उड़ीसा राज्य के 4 और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. पूर्व में 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है. सलाखों के पीछे.बसंतपुर पुलिस द्वारा दिनांक 29/12/25 को ट्रक वाहन से 1198.460 किलोग्राम एवं दिनांक 11/06/26 को ट्रक वाहन से 1941.110 किलोग्राम, कुल करीब 3139.570 किलोग्राम कीमती करीब 16 करोड़ का अवैध नशीला पदार्थ गांजा बरामद किया गया था .थाना बसंतपुर अपराध क्रमांक 228/2025 धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट थाना बसंतपुर अपराध क्रमांक 93/2026, धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की..


गिरफ्तार आरोपी

1. दुर्वाशा साहु पिता खेमानिधी साहु, उम्र 46 वर्ष, नि. टिकरा पाड़ा थाना कंटामाल जिला बौध उड़ीसा

2. सुबुधी साहु पिता दयानिधि साहु उम्र 40 वर्ष निवासी बड़छापपली थाना कंटामाल जिला बौध उड़ीसा

3. अरुणकुमार राना पिता जायश्वार राना उम्र 34 वर्ष नि. टिकरापाड़ा थाना कंटामाल जिला बौध उड़ीसा

4. प्रकाश खदुआ पिता लक्ष्मण खटुआ उम्र 35 वर्ष नि. बड़छापपली थाना कंटामाल जिला बौध उडीसा




क्या है मामला..

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि, पूर्व में दिनांक 29/12/2025 को थाना बसंतपुर पुलिस द्वारा टाटा ट्रक वाहन में नारियल भूसी के भीतर छिपाकर उड़ीसा से राजस्थान ले जा रहे कुल 1198.460 किलोग्राम अवैध नशीला पदार्थ गांजा बरामद कर घटना में संलिप्त मौके से गिरफ्तार 03 आरोपियों सहित एक टाटा ट्रक वाहन भी जप्त कर थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 228/25, धारा 20 (बी) (ii) (सी) एनडीपीएस एक्ट दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

इसी प्रकार दिनांक 11/06/26 को थाना बसंतपुर पुलिस द्वारा आरोपी लोकेश शर्मा पिता हरिश्चंद शर्मा, उम्र 46 वर्ष, निवासी जरोधापाड़ा, थाना बड़गांव, जिला सहारनपुर उत्तरप्रदेश एवं आमिष अंसारी पिता कल्लू अंसारी, निवासी बड़ीकला, थाना छापर, जिला मुजफ्फरपुर, उत्तर प्रदेश के कब्जे से टाटा ट्रक वाहन क्रमांक RJ14GU9078 में करीब 1941 किलो 110 ग्राम (कीमती करीब 10 करोड़) का मादक पदार्थ गांजा बरामद कर घटना में संलिप्त टाटा ट्रक वाहन क्रमांक RJ 14 GU 9078 कीमती करीब 50 लाख, कुल मशरूका करीब साढ़े दस करोड़ का जप्त कर थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 93/2026 धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया है, तथा आरोपी लोकेश शर्मा व आमिष अंसारी को विधिवत न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उपरोक्त दोनों प्रकरणों की विवेचना कार्यवाही के दौरान गिरफ्तार आरोपी लोकेश शर्मा से पूछताछ एवं आरोपी की निशानदेही पर ज्ञात हुआ आरोपी लोकेश शर्मा के द्वारा टाटा ट्रक वाहन क्रमांक RJ 14 GU 9078 में लगे जीपीएस लोकेशन के माध्यम से ट्रेक कर उड़ीसा सोनपुर में लोपा ढाबा के पास ट्रक को खड़ा कर जांगी एप्प के माध्यम से कुछ अन्य तस्करों से बात कर थाना बसंतपुर में दर्ज उपरोक्त दोनों मामलों में घटना दिनांक 27-28 दिसम्बर 2025 एवं 10-11 जून, 2026 को लोपा ढाबा के पास टाटा ट्रक को खड़ा कर वहां के लोकल व्यक्तियों के द्वारा पीकप वाहन से लाकर ट्रक में गांजा को लोड करना पाया गया।


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)