अंबिकापुर। बलरामपुर
(समाचारवाणी)
बलरामपुर में आज सुबह संयुक्त जिला कार्यालय के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 343 पर गिट्टी से भरा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक मकान की दीवार से जा टकराया। दुर्घटना में घर में मौजूद एक ही परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए, जबकि चार गायों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंचीं और घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इन्होंने पीड़ित परिवार के महिलाओं से मुलाकात कर उन्हें हर मदद का आश्वासन दिया है।इन्होंने मुख्य मार्ग पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।फिलहाल घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है।
अंबिकापुर -बलरामपुर- रामानुजगंज नेशनल हाईवे 343 पर आज सुबह अंबिकापुर की ओर से झारखंड जा रहे तेज रफ्तार गिट्टी लोड ट्रेलर के सड़क किनारे पलट जाने के बाद सड़क किनारे कच्चे मकान क्षतिग्रस्त होने से घर में रहने वालेपरिवार के कई सदस्य घायल हो गए,वहीं पालतू मवेशियों की दबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही बलरामपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया और आवश्यक कार्यवाही की।



