अंबिकापुर।राजपुर। बलरामपुर
(समाचारवाणी)
अंबिकापुर -रामानुजगंज राष्ट्रीय राजमार्ग 343 पर पस्ता से 3 किलोमीटर पहले कोदोडीपा के पास दो ट्रकों के फंस जाने से बासेन से आगे राष्ट्रीय राजमार्ग 4 घंटे से अधिक समय तक जाम रहा। आज सुबह 5:00 से 10:00 बजे तक रोड जाम की स्थिति रही।
इसके बाद सड़क ठेकेदार एवं पस्ता पुलिस द्वारा हाइड्रा, जेसीबी की मदद से ट्रैकों को दलदल से निकलने के बाद आवागमन 11:00बजे से सामान्य हो सका।
आज सुबह मुख्य मार्ग में चक्का जाम की स्थिति से इस मार्ग में दोनों और वाहनों की लंबी करें लगी रही और कई स्कूली वाहन बस जाम में फंसे रहे।
वाहनों के पहिये थमने से जहां स्कूली छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं दैनिक आवागमन करने वाले कर्मचारियों को परेशानी हुई,वही गंभीर मरीजों को भी सड़क जाम होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा।
मिट्टी में ट्रक धसने से लगा जाम..
आज सुबह 5:00 बजे पास्ता एवं भाषण के बीच में मुख्य मार्ग में एक्सल टूटने से एक ट्रक बीच मार्ग पर खड़ा हो गया उसे ओवरटेक करते हुए जब दूसरा ट्रक ताजी डाली बारिश से भीगी मिट्टी में गुजारा तो उसके चक्की गीली मिट्टी में धसते चले गए और ट्रक वही फस गया इन दोनों ट्रैकों के फंसने से राष्ट्रीय राजमार्ग 343 पर दोनों और लंबा जाम लग गया और वाहनों की लंबी कटारे लग गई मार्ग जाम की सूचना पर प्रस्ताव पुलिस वहां पर पहुंची और ठेकेदार द्वारा जेसीबी मशीनों और पोकलेन की सहायता से ट्रैकों को हटाकर आवागमन सुचारू रूप से किया गया इस दौरान बारिश होने के कारण मार्ग में गुजरने वाले यात्री काफी परेशान हो गए और कई स्कूली बच्चे समय पर स्कूल नहीं पहुंच सके वहीं कई कर्मचारी गंतव्य में विलंब से पहुंचे ठेकेदार एवं पुलिस की मदद से इस मार्ग में यातायात सुचारु करने में 5 घंटे लग गए।
राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण में तकनीकी अनदेखी और लापरवाही बन रही जाम की वजह
राष्ट्रीय राजमार्ग 343 में इन दोनों का स्थान पर पुलिया निर्माण डायवर्सन में ठेकेदार द्वारा मिट्टी डलवाया जा रहा था,जिससे कच्ची मिट्टी में बारिश के कारण दलदल हो गया और आए दिन इस मार्ग में जाम लगने से यात्री और क्षेत्रवासी परेशान हो रहे हैं। परसा, बरियों ककना, चंद्रगढ़ चांची,अलखडीहा,बासेन बस्तर सेवा स्तोत्र तक आए दिन वाहनों के पहिए थम रहे हैं लंबा जाम लग रहा है। मानसून के कारण इस मार्ग में तेज बारिश भी सड़क को और खराब कर रही है। सबसे ज्यादा परेशानी पैदल स्कूल आने जाने वालों छात्र-छात्राओं और राहगीरों को हो रही है दूसरी ओर बाइक सवार दलदल में फंसने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। क्षेत्र वासियों, जनप्रतिनिधियों का कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग के ठेकेदारों द्वारा दूसरे लोगों को मार्ग निर्माण का ज़िम्मा दिया गया है जो की तकनीकी मापदंडों की उपेक्षा करते हुए मार्ग निर्माण में निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य नहीं कर रहे हैं। स्थल पर एन एच. के विभागीय कर्मचारी भी अनुपस्थित होते हैं।
जहां डब्लूबीएम,जेबीएस मिक्स की परत बिछाकर बारिश से पूर्व ही कंम्प्रेस रोलिंग कर बेस तैयार किया जाना था।वही राजपुर से आगे जंगल के क्षेत्र में नाम मात्र का मिक्स छिड़क कर दोनों और कच्ची मिट्टी डाल दी जा रही है, जिससे बारिश होने के बाद मिट्टी दलदल का रूप ले रही है।बारिश से पहले ही अगर इस मार्ग में पूरी तैयारी कर ली जाती तो आवागमन अवरुद्ध नहीं होता,और इस मार्ग में चलने वालों को जाम का सामना नहीं करना पड़ता। मार्ग निर्माण में कई स्थानों पर एस्टीमेट के अनुरूप काम नहीं होने से ग्रामीण आक्रोशित है,और गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं।
(Samachar vani news desk)







