रामानुजगंज। बलरामपुर
(समाचारवाणी)
थाना रामचंद्रपुर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए फर्जी रजिस्ट्री कराने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर किया गया न्यायालय पेश किया गया है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी अलाउद्दीन अंसारी पिता स्व अंजली मियां उम्र 80 निवासी ग्राम रेवतीपुर के स्वयं के अधिपत्य की जमीन कों अनावेदक संतकुमार ठाकुर के द्वारा वर्ष 2013 मे खरीदी किया था जो वर्ष 2018-19 मे ऑनलाइन रिकार्ड सँधारण के समय शिकायत कर्ता का दूसरा जमीन जिसका खसरा खसरा नबर 149/2 अनावेदक के नाम पर त्रुटिवश हो गया था शिकायत कर्ता कों इस बात किं जानकारी होने पर तहसील मे आवेदन किया गया जिस पर अनवेदक के द्वारा उक्त जमीन पर बैंक से केसीसी लोन ले लिया गया जिसके कारण शिकायतकर्ता का त्रुटी सुधार नहीं हो सका इस बात कों लेकर तहसील मे आवेदन किया गया जो तहसील के द्वारा रजिस्ट्री कॉपी कि मांग किये जाने से अनावेदक संतकुमार के द्वारा उक्त आरोपियों के साथ मिलकर कूट रचित कर फर्जी रजिस्ट्री दस्तावेज तैयार कर तहसील रामचंद्रपुर मे पेश कर दिए जिसके आधार पर उनका प्रकरण नास्तिबद्द कर दिया गया।
आवेदक के द्वारा तत्संबंधी शिकायत पत्र प्रस्तुत करने पर sdop रामानुजगंज के द्वारा प्रकरण का जाँच कि गई, जांच पर फर्जीवाड़ा करना पाए जाने पर मामले में रामचंद्रपुर पुलिस के द्वारा उपरोक्त अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, विवेचना दौरान पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाई करतें हुये उक्त प्रकरण के दोषी तीनो आरोपियों कों विधिवत गिरफतार कर माननीय न्यायालय पेस किया जा रहा है। प्रकरण मे अग्रिम जाँच जारी है।
गिरफ्तार आरोपी..
.1. संत कुमार ठाकुर पिता स्व माहेश्वरी ठाकुर उम्र 42 साल
2. हामिद जुलाहा पिता मोजोद्दीन उम्र 42 साल दोनों निवासी ग्राम रेवतीपुर थाना रामचंद्रपुर
3. लल्लू नागवंशी पिता विसून नगवानसी उम्र 55 साल ग्राम महावीरगंज थाना रामानुजगंज, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज


