अंबिकापुर
(समाचारवाणी)
सरगुजा जिला मुख्यालय अंबिकापुर में प्रदान रायपुर द्वारा जीपीडीपी प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें सरगुजा संभाग के सामाजिक संस्थाओं को ग्राम पंचायत विकास योजना निर्माण हेतु प्रशिक्षित किया गया। प्रदान रायपुर की डॉक्टर हर्षा वशिष्ठ के नेतृत्व में विषय विशेषज्ञों ने अंबिकापुर एवं लखनपुर ब्लाक के कटिंदा ग्राम पंचायत में समुदाय एवं प्रतिभागियों के साथ बैठकर समग्र ग्राम विकास की योजना के धरातल पर आकार लेने हेतु शासकीय निर्देशन के अनुरूप योजना निर्माण के विभिन्न पहलुओं पर अभ्यास किया।सीओई द्वारा आयोजित प्रक्रिया एवं जल संरक्षण कार्यक्रम के तैयारी हेतु निर्देश दिए गए।
प्रशिक्षण कार्यक्रम को प्रदान संस्था से आए डॉक्टर हर्षा,वैष्णवी देशमुख, गौरव वशिष्ठ एवं गोपेंद्र यादव ने संबोधित कर उन्हें सभी प्रक्रियाओं की सहजता पूर्वक जानकारी दी ।सरगुजा से चौपाल संस्था प्रमुख गंगा राम पैकरा ने कार्यक्रम का संयोजन किया।सरगुजा ग्रामीण विकास संस्थान के संस्था प्रमुख रवि प्रताप सिंह ने सभी प्रोसेस पर अपने विचार रखे।कार्यक्रम में
भूपेंद्र सिंह, सुरेंद्र कुमार ,अखिलेश पाण्डेय, वीरेंद्र धुर्वे, नरेन्द्र दास,आनंद कुजूर, विकास टंडन ,राकेश एक्का ,ज्ञानेंद्र एक्का,राकेश राय,सहित प्रदान टीम ने प्रशिक्षण एवं व्यवस्था में सहयोग दिया।
इस अवसर पर कटिंदा ग्राम में जिला पंचायत सरगुजा की अध्यक्ष श्रीमती रेणुका सिंह एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित किया।इस दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का प्रसारण हुआ,जिसे सभी ग्राम वासियों एवं प्रतिभागियों ने सुना।
चौपाल संस्थान के परियोजना क्षेत्र जनपद पंचायत लखनपुर के ग्राम पंचायत कटिंडा में ग्राम पंचायत विकास योजना (GPDP) की जानकारी किसानों महिला समूहों को विस्तार से बताया गया, जिसमें ग्राम पंचायत का सामाजिक और संसाधन मानचित्र बना कर लोगों की आवश्यकता कहाँ से पूरा होता है,और पंचायत का कार्य को और कैसे लिया जा सकता है जिससे पंचायत का विकास हो सके,सभी विषयों पर विस्तार से बताया गया। इस प्रशिक्षण में कोरिया, एमसीबी , सूरजपुर,बलरामपुर, सरगुजा के सामाजिक संस्था के साथियों के साथ ही सरपंच, वार्ड पंच, जनपद अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष भी उपस्थित रहे। ग्राम पंचायत कटिंदा के गुईभावना में बने गेबियन और आजीविका डबरी को देख गया एवं किसानों से चर्चा किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रदान टीम ने विभिन्न माध्यम से दूर दराज के संस्था प्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देकर अपने-अपने कार्य क्षेत्र में जीपीडीपी तैयार करने हेतु आवश्यक परामर्श दिए गए।सभी सत्र में सामाजिक संस्था चौपाल, सरगुजा ग्रामीण विकास संस्थान, संगता सहभागी संस्थान, धरोहर विकास संस्थान, आदर्श प्रहरी, चेतना ग्रामीण विकास समिति , अनमोल फाउंडेशन,करमा संस्था ,सृजन संस्था के प्रतिभागियों ने संसाधन मानचित्र सहित गतिविधियों में हिस्सा लिया।
![]() |























