- एल्डरमैनों के शपथ ग्रहण समारोह में विकास की सौगात
- रामानुजगंज को मिलेगा 500 सीटर ऑडिटोरियम, कन्या स्कूल का नया भवन और इंडोर स्टेडियम
- कृषि मंत्री रामविचार नेताम बोले— विकास कार्यों में नहीं आने दी जाएगी कोई कमी
रामानुजगंज
(समाचारवाणी)
नगर पालिका परिषद रामानुजगंज में शुक्रवार को आयोजित नवनियुक्त एल्डरमैनों के शपथ ग्रहण समारोह में विकास की कई बड़ी घोषणाएं हुईं। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नियुक्त पांच नए एल्डरमैनों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इस अवसर पर प्रदेश के कृषि मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक रामविचार नेताम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, पार्षदों तथा बड़ी संख्या में नगरवासियों की मौजूदगी ने आयोजन को गरिमामय बना दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। श्री नेताम ने कहा कि रामानुजगंज को मिलेगा 500 सीटर ऑडिटोरियम, कन्या स्कूल का नया भवन और इंडोर स्टेडियम। नगर के विकास हेतु वे सदैव कृतसंकल्पित हैं।



